फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Nadda says poverty has decreased from 22% to 10% in Modi government, praises CM Shivraj

MP News: नड्डा बोले- मोदी सरकार में  गरीबी 22% से घटकर 10% हुई, सीएम शिवराज की तारीफ

Mon, 26 Jun 2023 08:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 26 Jun 2023 08:24 PM IST
सार

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री शिवराज की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार है, शिवराज जैसे मुख्यमंत्री दिन-रात काम कर रहे हैं। मजबूत संगठन है, आपकी सरकारें हैं, आपके लोग हैं, नगरीय निकाय आपके हैं।

विज्ञापन
MP News: Nadda says poverty has decreased from 22% to 10% in Modi government, praises CM Shivraj
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को देशभर के चयनित तीन हजार उत्कृष्ट बूथ कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने भोपाल पहुंच रहे हैं। भोपाल के लाल परेड मैदान स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस आयोजन स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष के कार्यकाल के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी कार्यों को बताने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी सेवा, संकल्प, सुशासन और गरीब कल्याण पर आधारित है। प्रदर्शनी का शुभारंभ सोमवार शाम 6 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने किया है। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, पार्टी महासचिव तरुण चुघ, कैलाश विजयवर्गीय व अन्य नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन


प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की गरीबी पिछले नौ सालों में 22 प्रतिशत से घटकर 10 प्रतिशत रह गई है। भारत की अति गरीबी 1 प्रतिशत से भी कम हो गई है। ये कांग्रेस पार्टी के लोग जो पढ़ते-लिखते कम हैं। इनको मालूम नहीं है कि मॉडर्न स्ट्रेट की रिपोर्ट बताती है कि आज सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था भारत की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की विकास दर 7.9 पर है जबकि भारत 8.10 प्रतिशत से आगे बढ़ गया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का मान और सम्मान बढ़ा है।
विज्ञापन


नड्डा ने सोमवार को भोपाल स्टेट हैंगर में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भोपाल और एमपी का सौभाग्य है कि पीएम मोदी मंगलवार को मेरा बूथ, सबसे मजबूत के अंतर्गत करोड़ों कार्यकर्ताओं का डिजिटली मार्गदर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री भोपाल में 3 हजार बूथ के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे, प्रश्न भी पूछेंगे और जवाब भी देंगे। यह कार्यक्रम संगठन का अलग और बड़ा आयोजन है जिसमें हर कार्यकर्ता संकल्प लेकर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवराज की प्रशंसा- बोले दिन-रात काम कर रहे
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री शिवराज की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार है, शिवराज जैसे मुख्यमंत्री दिन-रात काम कर रहे हैं। मजबूत संगठन है, आपकी सरकारें हैं, आपके लोग हैं, नगरीय निकाय आपके हैं। आप यह संकल्प लें कि सरकार की योजनाएं और संगठन के विचारों को घर-घर पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर प्रदेश में चलाए गए महाभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार व पार्टी कार्यकर्ताओं ने विकास को जमीन पर उतारने का काम किया है। इसके लिए मैं आप सभी को बधाई देता हूं।

सीएम बोले- संघर्ष का शंख फुंक गया, युद्ध के नगाड़े बज गए
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे सेनापति व राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा भोपाल पधारे है और प्रधानमंत्री मोदी आने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के नेतृत्व में आज संघर्ष का शंख फुक गया है, युद्ध के नगाड़े बज गए हैं। हम सभी कार्यकर्ता संकल्प लेते हैं कि 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से सरकार बनाएंगे और 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश से सभी 29 लोकसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी।


वीडी बाले- राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत, वंदन, अभिनंदन  
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश संगठन की दृष्टि से मजबूत प्रदेश है। यह सब पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण भाव से संभव हुआ है। मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं की ओर से मैं मध्यप्रदेश की धरती पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत, वंदन और अभिनंदन करता हूं। हम सभी का सौभाग्य है कि सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी हम सब का मार्गदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed