फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: MP Tourism Board received National Award, CM Dr. Yadav congratulated

MP News: मप्र टूरिज्म बोर्ड को नेशनल अवॉर्ड मिला, सीएम डॉ. यादव ने दी बधाई

Sat, 12 Jul 2025 08:14 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 12 Jul 2025 08:14 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड को "Responsible Tourism Mission" के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी है। यह सम्मान प्रदेश में पर्यटन को लोगों और पर्यावरण से जोड़ने की दिशा में किए गए बेहतरीन काम के लिए मिला है। मुख्यमंत्री ने इसे पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात बताया।

विज्ञापन
MP News: MP Tourism Board received National Award, CM Dr. Yadav congratulated
मप्र का "Responsible Tourism Mission" बना देश के लिए मिसाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मप्र टूरिज्म बोर्ड को एक विशिष्ट श्रेणी में नेशनल अवॉर्ड मिलने पर बोर्ड की पूरी टीम को बधाई दी है। मुंबई में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर इस प्रतिष्ठित उपलब्धि के लिए हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा चलाया गया 'Responsible Tourism Mission' देश में पर्यटन विकास के क्षेत्र में एक अनुकरणीय पहल है। इस मिशन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और सम्मान मिलना, प्रदेश सरकार और प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उल्लेखनीय सफलता के लिए टूरिज्म बोर्ड की पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार से न केवल मध्यप्रदेश की पर्यटन योजनाओं को नई पहचान मिली है, बल्कि यह सम्मान प्रदेश की विविध संस्कृति, समृद्ध विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों को भी मान्यता प्रदान करता है। बता दें, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड का "Responsible Tourism Mission" स्थानीय समुदायों की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास पर आधारित है। यह मिशन न केवल पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है, बल्कि पर्यटन के माध्यम से ग्राम विकास, रोजगार सृजन और सांस्कृतिक जागरूकता को भी बढ़ावा दे रहा है। यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदेश की नई पर्यटन नीति और विजन का परिचायक है, जिसमें पर्यटन को जन-सरोकारों और रोजगार से जोड़कर सामाजिक और आर्थिक बदलाव का माध्यम बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed