फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: MP Sharma demands strict action on love jihad- in such cases the accused should be sterilized, only t

MP News: लव जिहाद पर सख्त सांसद शर्मा की मांग- ऐसे मामलों में आरोपी की नसबंदी होनी चाहिए, तभी रुकेगी घटनाएं

Thu, 01 May 2025 10:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 01 May 2025 10:23 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में "लव जिहाद" के मामलों को लेकर सियासत गरमाती जा रही है। हाल ही में भोपाल में सामने आए एक चौंकाने वाले केस के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। 

विज्ञापन
MP News: MP Sharma demands strict action on love jihad- in such cases the accused should be sterilized, only t
सांसद आलोक शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में लव जिहाद के बढ़ते मामलों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भोपाल से लोकसभा सांसद आलोक शर्मा ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मांग की है कि जो भी व्यक्ति लव जिहाद के अपराध में दोषी पाया जाए, उसकी गिरफ्तारी के साथ-साथ नसबंदी भी कराई जाए।  सांसद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की सरकार राज्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए गंभीर कदम उठा रही है, लेकिन जब तक सख्त और प्रभावी दंड नहीं होगा, तब तक ऐसी वारदातें रुकेंगी नहीं। उनका दावा है कि यदि ऐसे अपराधियों की नसबंदी की जाए तो इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश को शांति का प्रतीक माना जाता है और ऐसे अपराध राज्य की सामाजिक संरचना को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि इस पर तत्काल और निर्णायक कार्रवाई की जाए। इस बीच, भोपाल के एक कॉलेज में हाल ही में सामने आए एक गंभीर मामले ने सनसनी फैला दी है, जिसमें कुछ युवकों पर हिंदू छात्राओं को प्रेमजाल में फंसाकर यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा है। पुलिस जांच में अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाकर लड़कियों को धमकाने की साजिश रची थी। जांच एजेंसियां इस प्रकरण की परत-दर-परत जांच कर रही हैं और पुलिस की पूछताछ में नए-नए तथ्य सामने आ रहे हैं। मामला अभी भी गंभीर जांच के दौर में है और अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed