{"_id":"63fb74d2477c194b9504e844","slug":"mp-news-mp-kp-yadav-summoned-to-bhopal-after-statement-of-betrayal-by-laxmibai-reprimanded-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: लक्ष्मीबाई से गद्दारी के बयान के बाद सांसद केपी यादव भोपाल तलब, लगी फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: लक्ष्मीबाई से गद्दारी के बयान के बाद सांसद केपी यादव भोपाल तलब, लगी फटकार
Sun, 26 Feb 2023 08:34 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 26 Feb 2023 08:34 PM IST
सार
केपी यादव ने शनिवार को मां जीजाबाई सम्मान समारोह में सिंधिया परिवार का नाम लिए बिना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई से गद्दारी किए जाने से देश को 100 साल बाद आजादी मिल पाने का बयान दिया था। इसको लेकर वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन
बीजेपी मुख्यालय में कार्यालय मंत्री के कमरे में बैठे केपी यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी की रानी लक्ष्मीबाई से गद्दारी करने के बयान के बाद गुना-शिवपुरी सांसद केपी यादव को बीजेपी ने भोपाल मुख्यालय तलब कर लिया। बताया जा रहा है कि संगठन ने यादव को कड़ी फटकार लगाई है। यादव ने अपनी सफाई भी संगठन के सामने रखी है। बता दें केपी यादव ने शनिवार को मां जीजाबाई सम्मान समारोह में सिंधिया परिवार का नाम लिए बिना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई से गद्दारी किए जाने से देश को 100 साल बाद आजादी मिल पाने का बयान दिया था। इसको लेकर वीडियो वायरल हो गया। इसकी राजनीति गलियारों में जमकर चर्चा हुई।रविवार को यादव बीजेपी कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा के कमरे में बैठे दिखाई दिये। उनके साथ सिंधिया खेमे के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी भी बैठे थे।
विज्ञापन
बता दें 2019 लोकसभा चुनाव में केपी यादव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराया था। इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी बीजेपी में आ गए। इसके बाद दोनों सियासी दुश्मन कई बार एक मंच पर साथ-साथ नजर आये। अब फिर यादव के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया गया। इसको लेकर ही बीजेपी संगठन ने यादव को भोपाल बुलाकर फटकार लगाई है। हालांकि इस मामले में संगठन की तरफ से कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
