फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: MP Congress has now told Kamal Nath to be the inevitable CM

MP News: MP कांग्रेस ने कमलनाथ को अब बताया अवश्यंभावी सीएम, चुनाव से पहले सीएम फेस पर घमासान

Thu, 09 Feb 2023 06:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 09 Feb 2023 06:27 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस चुनाव से पहले कमलनाथ के नाम पर दो गुटों में बंट गई है। एमपी कांग्रेस ने भावी सीएम के बाद कमलनाथ को अवश्यंभावी मुख्यमंत्री बता दिया हैं। इस पर सीएम शिवराज ने भी तंज कसा हैं।
 

विज्ञापन
MP News: MP Congress has now told Kamal Nath to be the inevitable CM
पूर्व सीएम कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को लेकर सियासत जारी है। उनको भावी सीएम बताने के बाद कांग्रेस नेताओं के बयानों से पार्टी गुटों में बंटी दिख रही है। इस बीच, प्रदेश कांग्रेस ने कमलनाथ को अवश्यंभावी सीएम बता दिया है। इस पर बीजेपी भी तंज कस रही है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस ने एक जनवरी को को होर्डिंग में कमलनाथ को भावी सीएम बताया था। इसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बयान सामने आए थे। इनमें उन्होंने कमलनाथ को भावी मुख्यमंत्री नहीं माना था। इससे कांग्रेस दो धड़ों में बंटी दिख रही है। इसके बाद कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कहा गया कि कमलनाथ मध्य प्रदेश के अवश्यंभावी मुख्यमंत्री हैं। इसको लेकर पूछे सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि उनको कोई पद की इच्छा नहीं है। वे सिर्फ मध्य प्रदेश की उन्नति देखना चाहते हैं। प्रदेश का भविष्य बेहतर करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह बात वे पहले भी कह चुके हैं।
विज्ञापन

 
यह कहा था कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने
  • पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा था कि कांग्रेस में सीएम का चयन दिल्ली से होता है। कांग्रेस में कभी पहले सीएम चेहरा घोषित नहीं किया गया। कमलनाथ जी हमारे नेता हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • वहीं, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा था कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की परंपरा नहीं हैं। चुनाव में बहुमत मिलने के बाद केंद्रीय नेतृत्व और विधायक दल सीएम का चुनाव करते हैं।
 
शिवराज का तंज, बोले-मन बहलाने को ख्याल अच्छा है
कमलनाथ को अवश्यंभावी सीएम बताने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधा। शिवराज ने कहा,'मन बहालने को ख्याल अच्छा है। आपके नेता ही कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं है। यह कांग्रेस की हालत है। कांग्रेस का कोई धनिधोरा देश में ही नहीं है। हाथ में कुछ नहीं है बस लठ चला रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed