फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Mohan Sarkar will be in Khajuraho for two days from today, will review six departments including food

MP News: मोहन सरकार आज से दो दिन खजुराहो में, खाद्य नागरिक आपूर्ति समेत आठ विभाग की करेंगे समीक्षा

Mon, 08 Dec 2025 08:44 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 08 Dec 2025 08:44 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज से दो दिन खजुराहो में रहकर विभागों की समीक्षा और विकास कार्यों का जायज़ा लेंगे। मंगलवार को वे कैबिनेट बैठक और लाड़ली बहना सम्मेलन में भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
MP News: Mohan Sarkar will be in Khajuraho for two days from today, will review six departments including food
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज से दो दिन खजुराहो प्रवास पर रहेंगे। सोमवार को वे विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। मंगलवार को कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन सहित कई विकास एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।  सोमवार को मुख्यमंत्री खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षा से दिन की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वे वाणिज्यिक कर, पशुपालन एवं डेयरी विकास तथा नगरीय विकास एवं आवास विभाग, जनजातीय कार्य अनुसूचित जाति विकास और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की समीक्षा करेंगे।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: पांच घंटे जाम में फंसा रहा पुराना भोपाल, रेंगते रहे वाहन, हलाकान होती रही जनता
विज्ञापन


कल होगी कैबिनेट बैठक
मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित होगी, जिसमें कई अहम निर्णय लिए जाएंगे। इसी दिन लोक निर्माण एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पिछले दो वर्षों में किए गए कार्यों की समीक्षा भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बालाघाट में सबसे बड़ा समर्पण: मुख्यमंत्री के सामने 77 लाख के इनामी नक्सली समेत 10 ने डाले हथियार

लाड़ली बहना सम्मेलन में CM होंगे शामिल
मुख्यमंत्री मंगलवार को छतरपुर जिले के राजनगर स्थित सती की मढ़िया में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल होंगे। बहनों से सीधे संवाद भी करेंगे। इसके अलावा आदिवर्त संग्रहालय का भ्रमण और सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता समेत भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed