फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News Minister Prahlad Patel public relations officer Pooja Thapak committed suicide

MP News: मंत्री प्रहलाद पटेल की जनसंपर्क अधिकारी पूजा थापक ने की आत्महत्या, पति से विवाद के बाद उठाया ये कदम

Wed, 10 Jul 2024 03:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 10 Jul 2024 03:39 PM IST
सार

मंत्री प्रहलाद पटेल की जनसंपर्क अधिकारी पूजा थापक ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि पति से विवाद के बाद मंगलवार देर रात आत्मघाती कदम उठाया। 

विज्ञापन
MP News Minister Prahlad Patel public relations officer Pooja Thapak committed suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक और प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री प्रहलाद पटेल की सरकारी जनसंपर्क अधिकारी पूजा थापक ने मंगलवार देर रात आत्महत्या कर ली है। 30 वर्षीय पूजा थापक गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के साकेत नगर में पति निखिल दुबे के साथ रह रही थीं। पूजा थापक का विवाह दो वर्ष पहले हुआ था। उनके पति निखिल दुबे मध्य प्रदेश सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में सहायक संचालक स्तर के ही अधिकारी हैं।

विज्ञापन


गोविंदपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि पूजा थापक ने आत्महत्या की है। उनके पति निखिल और अन्य लोग उन्हें लेकर एम्स अस्पताल पहुंचे थे। एम्स अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली है कि पूजा थापक नाम की नवविवाहिता ने आत्महत्या का प्रयास किया है। इलाज के दौरान पूजा थापक की बीती देर रात मौत हो गई। पूजा थापक का मायका इंदौर के पास है। नवविवाहिता का मामला होने के कारण मायके वालों को बयान देने के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने साकेत नगर स्थित पूजा थापक के कमरे और निवास की तलाशी ली है, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मोबाइल को भी जांच में ले रही है। वर्ष 2022 में दोनों की शादी हुई थी। उनका एक साल का बेटा भी है। 
विज्ञापन




पति से होता रहता था विवाद
पुलिस सूत्रों की माने तो पूजा थापक और उनके पति के बीच बीती देर रात साकेत नगर स्थित निवास पर विवाद हुआ। विवाद के बाद पति एक कमरे में चले गए। दूसरे कमरे में पूजा थापक ने जाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की जानकारी उनके पति को देर रात लगी। वह पड़ोसियों की मदद से पूजा को एम्स ले गए। दोनों में पिछले छह माह से विवाद हो रहे थे। विभाग के अधिकारी और पड़ोसियों को भी दोनों के बीच विवाद होने की जानकारी थी। हालांकि, बीती रात आखिर किस बात पर इतना विवाद हुआ कि एक नवविवाहिता महिला अधिकारी ने फांसी लगाई, पुलिस इसकी जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर में ही की थी दोनों ने पीएससी की तैयारी
पूजा इंदौर की रहने वाली है। पूजा और निखिल दोनों ने पीएससी की तैयारी एक साथ की थी। इस दौरान करीब आए और दोनों का चयन भी एक साथ ही हुआ था। 2022 में उनका विवाह हुआ था। मंगलवार को रात 12:00 बजे के आसपास दोनों में विवाद हुआ था। एसीपी दीपक नायक ने बताया कि पूजा और निखिल में पूर्व से विवाद चला आ रहा है। पूजा पति की शिकायत भी कर चुकी थी। काउंसिलिंग के बाद दोनों दोबारा साथ रहने को राजी हुए थे। 

माता-पिता से बात कर उठाया आत्मघाती कदम
पुलिस के मुताबिक पूजा ने अपनी मां को आखिरी कॉल किया था। पिता से भी बात की थी। उन्हें फोन पर बताया था कि पति से विवाद हुआ है। वह अब उसके साथ नहीं रहेगी। माता-पिता ने उन्हें समझाया भी था। कुछ ही देर बाद पूजा ने दूसरे कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली।  


पटेल ने जताया शोक
मामले को लेकर मंत्री प्रहलाद पटेल ने ट्विटर पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा कि मेरे मंत्रालय की जनसम्पर्क अधिकारी पूजा थापक की अस्वाभाविक मृत्यु के समाचार ने सभी को स्तब्ध कर दिया। हमारी नई पीढ़ी के पास धन, पद, शिक्षा सब कुछ है, पर शायद धैर्य नहीं है?! सम्मिलित परिवारों की ताकत कम होने के संकेत भी हैं जो पहले भीषण परिस्थितियों में भी ढाल बन जाते थे। ॐशांति। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed