{"_id":"669fbbad1bfbad4505065ab4","slug":"mp-news-minister-nagar-s-anger-over-snatching-the-department-did-not-go-away-even-in-delhi-the-minister-was-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: विभाग छिनने से नाराज मंत्री नागर की नाराजगी दिल्ली में भी नहीं हुई दूर, मंत्री पद छोड़ने पर अड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: विभाग छिनने से नाराज मंत्री नागर की नाराजगी दिल्ली में भी नहीं हुई दूर, मंत्री पद छोड़ने पर अड़े
Tue, 23 Jul 2024 07:48 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 23 Jul 2024 07:48 PM IST
सार
मध्य प्रदेश सरकार में वन एवं पर्यावरण विभाग छिनने से नाराज मंत्री नागर सिंह चौहान की नाराजगी दिल्ली पहुंचने के बाद भी कम नहीं हो रही है। मंगलवार को हाईकमान से मिलने के बाद उन्होंने वीडियो शेयर कर खुद को सिर्फ विधायक अलीराजपुर बताया।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मंत्री नागर सिंह चौहान और उनकी सांसद पत्नी अनिता नागर सिंह चौहान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंत्री नागर सिंह चौहान वन एवं पर्यावरण विभाग छिन कर कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए और हाल ही में मंत्री बनाए गए रामनिवास रावत को सौंपने के बाद से नाराज हैं। उन्होंने मंत्री पद छोड़ने और सांसद पत्नी अनिता चौहान से भी इस्तीफा दिलवाने की धमकी दी थी। इसके बाद नागर सिंह चौहान को भाजपा आला कमान ने दिल्ली तलब किया था। मंगलवार को नागर अपनी सांसद पत्नी के साथ दिल्ली पहुंचे। यहां पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने एक वीडियो शेयर कर खुद को विधायक बताया। वीडियो में उन्होंने कहा कि मैं नागर सिंह चौहान विधायक अलीराजपुर। आज भारत माता के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद की जन्म जयंती है। उन्होंने कहा कि मैं पहली बार भारत माता के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद की धरती को नमन करने नहीं आ पा रहा हूं। मुझे खेद है।
चंद्रशेखर आजाद से प्रेरणा लें युवा
मंत्री नागर सिंह चौहान ने आगे कहा कि मैं देश के युवाओं से अपील करता हूं कि हम सब लोग अमर चंद्रशेखर आजाद से प्रेरणा लेकर भारत माता की सेवा में जीवन अर्पित करें। उन्होंने वीडियो के अंत में फिर दोहराया कि मैं नागर सिंह चौहान विधायक अलीराजपुर।
बता दें, नागर सिंह चौहान के पास प्रदेश का वन एवं पर्यावरण और अनुसूचित जाति कल्याण विभाग थे। अब दो विभाग राम निवास रावत को आवंटित करने के बाद उनके पास सिर्फ अनुसूचित जाति विभाग ही बचा है।
विज्ञापन
रामनिवास रावत ने पदभार ग्रहण किया
इधर, मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत ने मंत्री पद का पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर रावत ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान को आगे बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री से चर्चा करके अब एक पेड़ पितरों के नाम वन विभाग लगाएगा। रावत ने नागर सिंह चौहान की नाराजगी को लेकर अमर उजाला द्वारा पूछे गए सवाल पर चुप्पी साध ली।