फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News Minister is also troubled by problem of potholes wrote a letter to PWD Minister

MP News: गड्ढों की व्यथा से मंत्री भी परेशान, पीडब्ल्यूडी मंत्री को लिखी चिट्ठी

Wed, 31 Jul 2024 04:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 31 Jul 2024 04:12 PM IST
सार

मप्र सरकार के संस्कृति और पर्यटन विभाग के मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने प्रदेश भर में सड़कों की खराब स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने लोक निर्माण मंत्री राजेश सिंह को चिट्ठी लिखकर सड़कों के सुधार की मांग की है।

विज्ञापन
MP News Minister is also troubled by problem of potholes wrote a letter to PWD Minister
राकेश सिंह और धर्मेंद्र लोधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क...के हालात शहर से लेकर गांवों तक पसरते जा रहे हैं। आम से लेकर खास तक इन हालात से परेशान हैं। गड्ढों से भरी सड़कों से व्यथित होकर अब प्रदेश के एक मंत्री ने अपनी सरकार के दूसरे मंत्री को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने गड्ढों भरी सड़कों से हो रही परेशानियों का जिक्र करते हुए इनके सुधार की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, मप्र सरकार के संस्कृति और पर्यटन विभाग के मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने प्रदेश भर में सड़कों की खराब स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने लोक निर्माण मंत्री राजेश सिंह को चिट्ठी लिखकर सड़कों के सुधार की मांग की है। लोधी ने लिखा है कि प्रदेश भर में सड़कों पर गड्ढे हो रहे हैं, जिसके चलते दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने लिखा है कि इन गड्ढों की वजह से लोगों को आवागमन में परेशानियां उठाना पड़ रही हैं। लोधी ने पीडब्ल्यूडी मंत्री से गुहार लगाई है कि इन हालात पर तत्काल सुधार करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


बारिश ने बिगाड़े हालात
प्रदेश भर में इन दिनों तेज बारिश का दौर जारी है, जिसके चलते शहर से लेकर गांवों तक सड़कों को नुकसान हुआ है। हाइवे और लंबी सड़कों पर भी यही हालत बने हुए हैं, जिसकी वजह से हादसों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed