फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Mian Bhai, don't vote for BJP... Alok Sharma, who gave the statement, is candidate from Bhopal, Pragy

प्रज्ञा का टिकट कटा: 'मियां भाई BJP को वोट मत देना...' बयान देने वाले आलोक शर्मा भोपाल से भाजपा प्रत्याशी

Sat, 02 Mar 2024 07:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 02 Mar 2024 07:31 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। मध्य प्रदेश के 24 प्रत्याशियों में भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का टिकट काटकर पूर्व महापौर आलोक शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है।

विज्ञापन
MP News: Mian Bhai, don't vote for BJP... Alok Sharma, who gave the statement, is candidate from Bhopal, Pragy
भाजपा ने भोपाल से पूर्व महापौर आलोक शर्मा को बनाया प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने विधानसभा चुनाव हारे और पूर्व महापौर आलोक शर्मा को भोपाल से प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले अलोक शर्मा को भाजपा ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया था। हालांकि उनको हार का सामना करना पड़ा। आलोक शर्मा का विधानसभा चुनाव से पहले एक बयान काफी सुर्खियों में रहा था। उन्होंने रतलाम के जावरा में कहा था कि मैं मुस्लिम भाइयों से कहना चाहता हूं तुम वोट तो नहीं दोगे। वोट मत देना मियां, पर दिल से स्वीकार करो कि जिस मकान में तुम रह रहे हो वह मकान प्रधानमंत्री की योजना में मिला है। उन्होंने कहा कि मियां भाई भाजपा को वोट मत देना, लेकिन वोट डालने भी मत जाना।

विज्ञापन


क्यों मिला आलोक शर्मा को टिकट? 
53 वर्षीय आलोक शर्मा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और काफी सक्रिय रहते हैं। स्थानीय नेता और पार्टी नेताओं की पंसद के चलते आलोक शर्मा को पार्टी ने लोकसभा चुनाव में भोपाल से प्रत्याशी बनाया है। आलोक शर्मा की हिंदू वाले नेता की छवि है। 
विज्ञापन

 
इसलिए कटा साध्वी प्रज्ञा का टिकट 
भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का टिकट भाजपा ने काट दिया है। पार्टी के नेताओं के अनुसार साध्वी की क्षेत्र में कम सक्रियता और उनके विवादित बयानों के चलते पार्टी ने उनका टिकट काट दिया है। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 2019 में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को चुनाव में हराया था। अब उनकी नई भूमिका शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल सीट पर 1989 से है भाजपा का कब्जा 
1989- सुशील चंद्र वर्मा, 1991- सुशील चंद्र वर्मा, 1996- सुशील चंद्र वर्मा, 1998- सुशील चंद्र शर्मा, 1999- उमा भारती, 2004- कैलाश जोशी, 2009- कैलाश जोशी, 2014- आलोक संजर, 2019- प्रज्ञा सिंह ठाकुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed