{"_id":"6739e51f9bfab33e23090604","slug":"mp-news-medical-college-will-be-built-in-ujjain-for-rs-592-crore-modern-facilities-will-be-available-in-550-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News:उज्जैन में 592 करोड़ में बनेगा मेडिकल कॉलेज, 550 बिस्तरों वाले अस्पताल में मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News:उज्जैन में 592 करोड़ में बनेगा मेडिकल कॉलेज, 550 बिस्तरों वाले अस्पताल में मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाए
Sun, 17 Nov 2024 06:14 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 17 Nov 2024 06:14 PM IST
सार
कॉलेज का निर्माण 14.97 एकड़ में किया जाएगा, जिसमें सौर ऊर्जा, एलईडी लाइटिंग और वर्षा जल संग्रहण जैसी ऊर्जा दक्षता तकनीकों का उपयोग होगा। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और अपशिष्ट जल पुनः उपयोग की व्यवस्था भी की जाएगी। कॉलेज का निर्माण 14.97 एकड़ में ग्रीन बिल्डिंग कॉस्पेट पर किया जाएगा। इसमें 100 एमबीबीएस छात्रों की प्रवेश क्षमता होगी।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के उज्जैन में 100 एबीबीएस सीट की क्षमता वाला मेडिकल कॉलेज बनेगा। 21 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन करेंगे। 592 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह कॉलेज स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और क्षेत्रीय चिकित्सा शिक्षा में मील का पत्थर साबित होगा। सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा, जिससे उज्जैन और आसपास के जिलों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन मेडिकल कॉलेज राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह प्रोजेक्ट न केवल उज्जैन बल्कि पूरे मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नए आयाम देगा, जिससे आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का सपना साकार होगा।
550 बिस्तरों वाला आधुनिक अस्पताल
उज्जैन मेडिकल कॉलेज में 550 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक अस्पताल स्थापित किया जाएगा। अस्पताल में 24x7 आपातकालीन सेवाएं, फार्मेसी, रेडियोलॉजी (CT, MRI, X-RAY), सुपर स्पेशलिटी ओपीडी, ICU और CCU के लिए 70 बिस्तर, और 11 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। साथ ही, परमाणु चिकित्सा विभाग, रेडियोथेरेपी बंकर, और ब्रैकीथेरेपी जैसी उन्नत तकनीकों का भी प्रावधान होगा।
100 एमबीबीएस सीटों पर मिलेगा प्रवेश
कॉलेज में 100 एमबीबीएस छात्रों की प्रवेश क्षमता होगी। इसके लिए चार अत्याधुनिक लेक्चर थिएटर, दो परीक्षा हॉल, सेंट्रल लाइब्रेरी, कौशल प्रशिक्षण केंद्र और प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। 380 नर्सिंग छात्रों के लिए आधुनिक छात्रावास, जिम, और मनोरंजन क्षेत्र जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी।
विज्ञापन
14.97 एकड़ में ग्रीन बिल्डिंग कॉस्पेट पर होगा निर्माण
कॉलेज का निर्माण 14.97 एकड़ में किया जाएगा, जिसमें सौर ऊर्जा, एलईडी लाइटिंग और वर्षा जल संग्रहण जैसी ऊर्जा दक्षता तकनीकों का उपयोग होगा। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और अपशिष्ट जल पुनः उपयोग की व्यवस्था भी की जाएगी।