फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: MBBS studies started in Hindi, Minister Sarang said - The work which was not done in 75 years, we did

MP News: हिंदी में MBBS की पढ़ाई शुरू, मंत्री सारंग बोले- जो काम 75 साल में नहीं हुआ वो हमने चार माह में किया

Wed, 09 Aug 2023 01:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 09 Aug 2023 01:08 PM IST
सार

चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है, जो हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई करा रहा है। पहले चरण में हिंदी में पढ़ाई करने वाले छात्रों को दो महीने हिंदी और दो महीने अंग्रेजी में शिक्षा दी जा रही है।

विज्ञापन
MP News: MBBS studies started in Hindi, Minister Sarang said - The work which was not done in 75 years, we did
मंत्री विश्वास सारंग एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के छात्रों से बात करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में अंग्रेजी में होने वाली MBBS यानी चिकित्सा विषय में स्नातक की पढ़ाई अब हिंदी में शुरू हो गई है। गुरुवार को हमीदिया अस्पताल के सभागार में MBBS के प्रथम वर्ष की पाठ्य पुस्तक वितरण का कार्यक्रम हुआ। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि जो काम 75 साल में नहीं हुआ, वह हमने चार महीने में कर दिया। प्रदेश में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 2275 एमबीबीएस की सीटें हैं। आज के कार्यक्रम में 748 पुस्तक छात्रों को बांटी गई। अधिकारियों ने बताया कि 650 किताबों की मांग और प्राप्त हुई है।

विज्ञापन


भोपाल के हमीदिया अस्पताल में हुए कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग ने MBBS प्रथम वर्ष की हिंदी पाठ्यपुस्तकों का निःशुल्क वितरण किया। साथ ही मंत्री ने MBBS प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों से संवाद भी किया। इसमें हिंदी माध्यम एवं ग्रामीण परिवेश से आने वाले विद्यार्थियों के पठन-पाठन में पुस्तकों की उपयोगिता के संबंध में चर्चा की गई। 16 अक्टूबर को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में MBBS की हिंदी किताबों का विमोचन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किया था।
विज्ञापन


मप्र के लिए गर्व का विषय
मंत्री सारंग ने कहा कि देश में पहली बार हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई प्रारंभ करना मध्यप्रदेश के लिये गर्व का विषय है। हमने मुश्किल काम को आसान करके दिखाया है और हम हिंदी में MBBS की पढ़ाई करने वाले देश के पहले राज्य बन गए हैं। हम आउट ऑफ बॉक्स काम करेंगे, तभी लोग हमें पहचान पाएंगे। पहले चरण में हिंदी में पढ़ाई करने वाले छात्रों को दो महीने हिंदी और दो महीने अंग्रेजी में शिक्षा दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो माह में दूसरे वर्ष की पुस्तक भी हिंदी में 
हिंदी में MBBS 2.0 की प्रक्रिया भी मिशन मोड में शुरू हो गई है। मंत्री ने दावा किया कि सितंबर तक MBBS के दूसरे वर्ष की पुस्तक भी हिंदी में तैयार हो जाएगी। इसके बाद तीसरे और चौथे वर्ष की हिंदी किताबें तैयार होंगी। कार्यक्रम में वर्चुअली 12 मेडिकल कॉलेज भी जुड़े। प्रथम वर्ष की किताबों का प्रदेश के सभी शासकीय मेडिकल कॉलेजों में निःशुल्क वितरण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed