फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Married families will be able to vote without standing in line, Commission will make announcement fro

MP News: शादी वाले परिवार बिना लाइन में लगे डाल सकेंगे वोट, क्षेत्र में मतदान की अपील करते वाहन घूमेंगे

Thu, 25 Apr 2024 08:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 25 Apr 2024 08:30 PM IST
सार

मतदान के दिन शादी वाले परिवार को बिना लाइन में लगे वोट डालने की छूट दी जाएगी। वहीं, आयोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने स्थानीय लोगों के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित करेगा। 

विज्ञापन
MP News: Married families will be able to vote without standing in line, Commission will make announcement fro
मप्र लोकसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कम मतदान के बाद चुनाव आयोग के साथ ही राजनीतिक दल भी सक्रिय हो गए हैं। प्रथम चरण में 19 अप्रैल को छह लोकसभा सीटों पर 67.75 प्रतिशत मतदान हुआ, जो कि 2019 के 75.23 प्रतिशत से 7.48 प्रतिशत कम है। अब दूसरे चरण में 26 अप्रैल को शादी के मुहूर्त हैं, ऐसे में आयोग वर-वधू के साथ ही शादी वाले परिवार के मतदाताओं को वोट डालने के लिए लाइन में नहीं लगने की छूट देगा। वे सुबह सीधे बूथ पर जाकर बिना कतार के मतदान कर सकेंगे। 
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए तीसरे चरण और चौथे चरण के लिए एक मई को चलो बूथ या चलें बूथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं, 8 मई को हर बूथ पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें स्थानीय लोगों के साथ ही, जिला निर्वाचन के कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों के लोगों को जोड़ा जाएगा। उनके माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया जाएगा। आयोग की तरफ से वाहनों से अनाउंसमेंट कर मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। राजन ने बताया कि दूसरे चरण में ही मतदान केंद्रों की मॉनीटरिंग की जाएगी। ऐसे बूथ जहां पर कम मतदान हो रहा है, उन क्षेत्रों में लोगों को मतदान करने प्रेरित करने टीमों को सक्रिय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों को भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने प्रयास करने की अपील की गई है। 
विज्ञापन


वोट करने पर मिलेंगे गिफ्ट, लक्की ड्रॉ और छूट 
वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारियों की तरफ से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भी अलग-अलग प्रयास किए जा रहे है। वहीं, जिला प्रशासन की तरफ से व्यापारियों और सामाजिक संगठनों को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जोड़ा गया है। भोपाल में कई व्यापारियों की तरफ से मतदान करने वालों को डायमंड रिंग, टीवी, फ्रीज, रेस्टारेंट में खाने पर डिस्काउंट, कपड़ों और अन्य सामान की खरीदारी पर मतदान करके आने वालों को छूट दी जाएगी। इंदौर में अमिट स्याही दिखाने पर पोहा, जलेबी मुफ्त जैसे कई झूट और गिफ्ट देने का एलान किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक दलों ने भी बढ़ाई सक्रियता 
पहले चरण में कम मतदान ने राजनीतिक दलों को भी चिंता में डाल दिया है। ऐसे में भाजपा ने कम मतदान के बाद अपने विधायकों से लेकर बूथ कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया है। पहले चरण में भाजपा का 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य फेल होने के बाद अब सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। इसमें कार्यकर्ताओं को सबसे पहले अपने परिवार को वोट कराने और फिर अपने बूथ के पांच परिवारों को वोट कराने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी उनके मतदाताओं को वोट कराने निकालने को कहा गया है। 

कल मतदान वाली सीटों पर 2019 का वोट प्रतिशत 
सीट- मतदान प्रतिशत 

टीकमगढ़ - 66.57
दमोह       - 65.82
खजुराहो   -68.28
सतना       -70.71
रीवा         -60.33
होशंगाबाद-74.17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed