फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Major security rehearsal and force briefing ahead of Ijtema, vigilance at railway station and bus sta

MP News: इज्तिमा से पहले सुरक्षा तैयारियों का बड़ा रिहर्सल और फोर्स ब्रीफिंग, रेलवे स्टेशन-बस स्टैंड पर चौकसी

Wed, 12 Nov 2025 07:20 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 12 Nov 2025 07:20 PM IST
सार

इज्तिमा को लेकर भोपाल में तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। ईंटखेड़ी के घासीपुरा में बुधवार को पुलिस ने सुरक्षा रिहर्सल किया, जिसमें 2000 से अधिक जवानों ने भाग लिया। आज रात से देशभर से जमातियों का पहुंचना शुरू होगा, जबकि पुलिस और प्रशासन ने रेलवे स्टेशन से लेकर इज्तिमा स्थल तक सुरक्षा और यातायात की चाक-चौबंद व्यवस्था कर दी है।

विज्ञापन
MP News: Major security rehearsal and force briefing ahead of Ijtema, vigilance at railway station and bus sta
भोपाल पुलिस कमिशनर हरिनारायणचारी मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध अलमी तब्लीगी इज्तिमा को लेकर राजधानी भोपाल पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बुधवार को ईंटखेड़ी के घासीपुरा मैदान में सुरक्षा तैयारियों का बड़ा रिहर्सल और फोर्स ब्रीफिंग आयोजित की गई, जिसमें करीब 2000 जवानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अंतिम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 14 से 17 नवंबर तक शहर में चौकसी के अभूतपूर्व इंतज़ाम रहेंगे और हर स्तर पर सतत निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी सख्त चौकसी
पुलिस के मुताबिक, आज देर रात से देशभर से आने वाले जमातियों का आगमन शुरू हो जाएगा। इज्तिमा में लाखों की संख्या में लोग शामिल होने वाले हैं। इसके मद्देनजर भोपाल जंक्शन, हबीबगंज, मिसरोद और सूखा सागर स्टेशन पर रेलवे पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी ने मिलकर विशेष सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं। स्टेशनों पर यात्रियों के लिए अस्थायी हेल्प डेस्क, रूट डायवर्जन जानकारी, मेडिकल टीम और वॉलंटियर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 हजार लोग संभालेंगे व्यवस्थाएं
इज्तिमा स्थल की व्यवस्था 30 हजार प्रशिक्षित और अनुभवी लोगों के हाथों में होगी। इनमें 25 हजार वॉलंटियर्स इज्तिमा कमेटी के हैं, जबकि 5 हजार अमला नगर निगम, प्रशासन और पुलिस बल से जुड़ा है। ये टीमें सफाई, सुरक्षा, ट्रैफिक और पंडाल व्यवस्था को संभालेंगी। वहीं दमकल टीम चौबीसों घंटे इज्तिमा स्थल पर रहेगी। फायर फाइटर वाहनों को अलग-अलग बिंदुओं पर भी तैनात किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर करीब 500 वॉलंटियर प्रति शिफ्ट तैनात रहेंगे।


ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग की विशेष व्यवस्था
ट्रैफिक एडीसीपी (ट्रैफिक) के मुताबिक, इज्तिमा स्थल तक पहुंचने वाले सभी मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू की जा रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 20 से अधिक अस्थायी पार्किंग जोन बनाए गए हैं। वहीं, शहर से इज्तिमा स्थल तक सिटी बसें और विशेष चार्टर्ड वाहन भी चलाए जाएंगे।



यह भी पढ़ें-बहनों को मिले 1500 रुपये, सीएम ने किस्त ट्रांसफर की, नहीं बदला योजना का नाम

पुलिस बल की हर इकाई को जिम्मेदारी सौंपी गई
रिहर्सल में क्यूआरटी, बम स्क्वॉड, फायर ब्रिगेड, महिला पुलिस और रिजर्व फोर्स की टीमों ने मॉक ड्रिल की। कमिश्नर ने कहा इज्तिमा में लाखों की भीड़ उमड़ती है, इसलिए सुरक्षा और ट्रैफिक दोनों मोर्चों पर कोई ढिलाई नहीं होगी। हर अधिकारी और जवान को अपना काम बखूबी समझा दिया गया है।

यह भी पढ़ें-SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने बनाई रणनीति,हर ब्लॉक में बनेगी निगरानी टीम, पटवारी ने आयोग को घेरा

सामाजिक संगठन और वॉलंटियर्स भी जुड़े
इज्तिमा स्थल पर मेडिकल कैंप, पानी, सफाई और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और वॉलंटियर्स की टीमें भी लगातार काम कर रही हैं। बीएमसी और जिला प्रशासन की टीमें रोजाना स्थल का निरीक्षण कर रही हैं ताकि किसी तरह की कमी न रह जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed