फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Lokayukta caught PWD superintending engineer taking bribe of Rs 10 lakh, had asked for Rs 20 lakh fro

MP News: PWD के अधीक्षण यंत्री को लोकायुक्त ने 10 लाख की रिश्वत लेते दबोचा, ठेकेदार से मांगे थे 20 लाख

Sun, 28 Jul 2024 08:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 28 Jul 2024 08:49 PM IST
सार


लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधीक्षण यंत्री को लोकायुक्त पुलिस ने 10 लाख रुपये की रिश्वत के साथ दबोचा है। आरोपी अधीक्षण यंत्री आठ सड़कों के निर्माण के शेष कार्य के एक्सटेंशन प्रकरण के लिए रिश्वत मांग रहा था। 

विज्ञापन
MP News: Lokayukta caught PWD superintending engineer taking bribe of Rs 10 lakh, had asked for Rs 20 lakh fro
पीडब्ल्यूडी का एसई 10 लाख की रिश्वत के साथ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकायुक्त पुलिस ने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण यंत्री आरसी तिरोल को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगहाथ दबोचा है।  पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त को शनिवार को एक ठेकेदार ने आवेदन दिया था कि उसने मुलताई और भैंसदेही में आठ सड़कों का निर्माण कराया। इसमें शेष कार्य के एक्सटेंशन के लिए प्रकरण एसई नर्मदापुरम डिवीजन पीडब्ल्यूडी आरसी तिरोल के पास लंबित है। उसके निराकरण के लिए तिरोल 20 लाख रुपये की रिश्वत मांग कर रहा है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त कार्यालय भोपाल ने शिकायत का सत्यापन कराया, इसके बाद रविवार को लोक निर्माण विभाग नर्मदापुरम डिवीजन के अधीक्षण यंत्री तिरोल को आवेदक से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। इस टीम का नेतृत्व डीएसपी अनिल बाजपेई ने किया। टीम में डीएसपी संजय शुक्ला, निरीक्षक नीलम पटवा, निरीक्षक उमा कुशवाह, प्रधान आरक्षक बृज बिहारी पांडे, आरक्षक राजेंद्र पवन, आरक्षक मनमोहन साहू शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed