फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Let's go, let's go between BJP and Congress... fight over theme song, Congress hits back at saying lo

MP News: सुरजेवाला बोले- शिवराज और नरोत्तम पाकिस्तान के गाने सुनते हैं, भारतीय गाने सुनते तो यह आरोप नहीं लगात

Mon, 18 Sep 2023 08:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 18 Sep 2023 08:14 PM IST
सार

सुरजेवाला ने कहा कि हमने पाकिस्तान के गाने से नहीं हमने भारतीय गाने से आइडिया लिया है। यदि आपको दोनों का मिलाना है तो आप गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से पाकिस्तानी गाना ले लीजिए। हम आपको  भारतीय फिल्मों के गाने उपलब्ध करा देंगे।

विज्ञापन
MP News: Let's go, let's go between BJP and Congress... fight over theme song, Congress hits back at saying lo
रणदीप सुरजेवाला की प्रेस वार्ता - फोटो : ANI

विस्तार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के कांग्रेस के थीम सॉन्ग पर सवाल उठाने पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। सोमवार को रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस ने फिल्म लागन और धड़कन से एक से बोल और दूसरे से थीम सॉन्ग लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा पाकिस्तान के गाने और फिल्म देखते है। इसलिए इनको कांग्रेस का चलो चलो ... सॉन्ग पाकिस्तानी लग रहा है। यदि वह भारतीय फिल्म देखते तो वह यह आरोप नहीं लगाते। सुरजेवाला ने कहा कि राजस्थान भाजपा और हरियाणा के उपमुख्यमंत्री ने पाकिस्तान के सॉन्ग को सीधे अपने गाने में कॉपी किया है। हमने किसी पर आरोप नहीं लगाए। सुरजेवाला ने कहा कि हमने पाकिस्तान के गाने से नहीं हमने भारतीय गाने से आइडिया लिया है। यदि आपको दोनों का मिलाना है तो आप गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से पाकिस्तानी गाना ले लीजिए। हम आपको  भारतीय फिल्मों के गाने उपलब्ध करा देंगे। हम तो पाकिस्तानी गाने सुनते नहीं है इसलिए इसकी जानकारी नहीं थी। 
विज्ञापन


जन आक्रोश यात्रा से घबरा गए शिवराज 
सीएम शिवराज के जनता के आक्रोश से डर कर इंडिया गठबंधन की रैली रद्द करने पर रणदीप सुरजेवाला ने पलटवार किया। शिवराज ने कहा था कि सनातन धर्म के अपनान से जनता में आक्रोश है। सुरजेवाला ने कहा कि जन आक्रोश यात्रा से उनका मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है। यात्रा शुरू होने के बाद बहुत कुछ बदल जाएगा। सुरजेवाला ने इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर सफाई दी कि मध्य प्रदेश कांग्रेस ने केंद्रीय नेतृत्व को बताया है कि इंडिया गठबंधन की रैली से जन आक्रोश यात्रा को रोकना होगा। इससे यात्रा का समय आगे बढ़ जाएगा। इसलिए अभी भोपाल में रैली आयोजित नहीं होगी। 
विज्ञापन


कांग्रेस महाकाल लोक समेत भ्रष्टाचार की जांच कराएंगी 
रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मीडिया के एक सवाल पर कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महाकाल लोक समेत एमपी में भ्रष्टाचार और घोटालों की जांच कराएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर मंत्रीमंडल की पहली बैठक में निर्णय लिया जाएगा। महाकाल और अन्य घोटालों पर पहली कैबिनेट की बैठक में निर्णय होगा। सुरजेवाला ने कहा मुख्यमंत्री, मंत्री और अधिकारी जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं, इससे पहले पीसीसी चीफ कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने राजस्थान भाजपा का थीम सॉन्ग शेयर किया। इस सॉन्ग में भी चलो, चलो...का उपयोग किया गया। वहीं, कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के प्रचार अभियान के मात्र एक गीत से ही बौखलाए भाजपाई। बात उस पाकिस्तान की कर रहे हैं जिसके मुखिया अपने शपथ समारोह में पाक PM को आमंत्रित करते हैं? बिन बुलाए बिरियानी खाने जाते हैं,जिन्ना की मजार पर फूल पेश करते हैं? पाक के नाम का दुरुपयोग कर चुनावी लाभ के लिए हमारे सैनिकों की शहीदी करवाते हैं? जिसके भाजपाई पदाधिकारी,डीआरडीओ में पदस्थ पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई की जासूसी करते हुए गिरफ्तार होते हैं? हैदराबाद में जिनके विधायक खुद पाकिस्तान की नकल पर अपना प्रचार गाना सार्वजनिक करते हैं,राजस्थान में भी इसी तर्ज वाला गान आपके प्रचार अभियान का हिस्सा रहा, वे किस गंदे चेहरे से आरोप कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं? जल्दबाजी में कुछ कहने के पाले अपनी पार्टी और नेताओं का चरित्र देख लिया कीजिए,गर्म - गर्म पीने से अपनी ही ज़ुबान जला लेना इन पाखंडियों की आदत में शुमार है

 बता दें गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के थीम सॉन्ग चलो-चलो पाकिस्तान से लेने की बात कही है। मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तान से इतना प्रेम है कि यात्रा का थीम सॉन्ग चलो-चलो भी उन्होंने पाकिस्तान से लिया है। 
 

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा कि जो आतंकवादियों को जी लगाते हो, तारीफ के कसीदे पढ़ते हो, जिनका जिन्ना प्रेस छलकता हो, उनसे और उम्मीद भी क्या की जा सकती है? देखिए, कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेस एमपी में चुराया पीटीआई थीम सॉन्ग...। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed