फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Launch of e-office system, CM Dr. Yadav said - PM wants increased digitization for good governance.

MP News: मंत्रालय में ई-ऑफिस सिस्टम लागू, सीएम डॉ. यादव ने किया शुभारंभ, अब डिजिटल तरीके से दौड़ेगी फाइले

Wed, 01 Jan 2025 10:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 01 Jan 2025 10:06 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में नए साल की शुरुआत के साथ ही ई-ऑफिस की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास से ई-ऑफिस क्रियान्वयन प्रणाली का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन
MP News: Launch of e-office system, CM Dr. Yadav said - PM wants increased digitization for good governance.
सीएम डॉ. यादव ने किया ई-ऑफिस प्रणाली का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में नए साल की शुरुआत के साथ ही ई-ऑफिस की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास से ई-ऑफिस क्रियान्वयन प्रणाली का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन के क्षेत्र में मध्य प्रदेश ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मध्य प्रदेश सरकार निरंतर अपनी सभी व्यवस्थाओं को ऑन लाइन करना चाहती है। डिजीटाइजेशन के माध्यम से सभी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने, विभागों का समन्वय बढ़ाने और जन कल्याण की गति तेज करने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी डिजीटाइजेशन के अभियान को आज के युग में पारदर्शिता की दृष्टि से और कार्यों की तत्परता की दृष्टि से आवश्यक मानते हैं। यह सुशासन की दिशा में एक ठोस कदम है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अनेक जन हितैषी कार्यक्रमों, गरीब, महिला, किसान और युवा वर्ग के कल्याण को फोकस करते हुए मध्य प्रदेश सरकार डिजीटाइजेशन के माध्यम से आगे बढ़ना चाहती है। इस सिलसिले में आज से इस प्रणाली के माध्यम से कार्य प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि आम जनता को इस व्यवस्था से राहत प्राप्त होगी।
विज्ञापन

विभिन्न विभाग एक जनवरी 2025 से समस्त नस्तियों को ई- ऑफिस के माध्यम से संचालित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इससे विभागों के कार्य प्रचलित नस्तियों के स्थान पर ही ई-ऑफिस के माध्यम से होंगे। इसके लिए विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित भी किया गया है। इस प्रणाली का शीघ्र ही समस्त विभागों द्वारा क्रियान्वयन हो, इस उद्देश्य से विभाग प्रक्रिया पूर्ण करेंगे। मुख्यमंत्री ने ई-ऑफिस प्रणाली की शुरुआत के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों और अमले को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed