फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Large-scale promotions for IAS and IPS officers in Madhya Pradesh; IAS officer M. Selvendran becomes

MP News: मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर IAS और IPS अफसर प्रमोट, आईएएस एम. सेलवेंद्रन बने प्रमुख सचिव

Wed, 31 Dec 2025 07:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 31 Dec 2025 07:07 PM IST
सार

मध्यप्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए बड़े स्तर पर अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। इसमें  93 आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नत आदेश जारी किए है। यह आदेश 1 जनवरी 2026 से लागू होंगे। 
 

विज्ञापन
MP News: Large-scale promotions for IAS and IPS officers in Madhya Pradesh; IAS officer M. Selvendran becomes
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश शासन ने प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर पदोन्नति आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग और गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश में 93 आईएएस औरआईपीएस अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नत किया गया है। इसमें कई अधिकारियों को सचिव, प्रमुख सचिव, डीजी और स्पेशल डीजी जैसे अहम पद मिले हैं। पदोन्नति सूची के अनुसार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एम. सेल्वेंद्रन को प्रमुख सचिव बनाया गया है। वहीं दीपक सिंह, अनय द्विवेदी , कौशलेंद्र विक्रम सिंह, तरुण राठी, कर्मवीर शर्मा, भास्कर लक्षकार, अभिजीत अग्रवाल, आशीष सिंह, छोटे सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, सपना निगम, दीपक कुमार सक्सेना, रामप्रताप सिंह जोदान, बंसत कुर्रे को सचिव स्तर पर पदोन्नत किया गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा 1994 बैच के आईपीएस आशुतोष राय को स्पेशल डीजी पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं, जबलपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/ पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। इसके अलावा उप पुलिस महानिरीक्षक निरंजन बी वायंगणकर को पुलिस महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक शियांस ए को पुलिस महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक ललित शाक्यवार को पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। शासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि पदोन्नति के बावजूद अधिकारियों के वर्तमान कार्यक्षेत्र में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। वे अपने मौजूदा दायित्वों के साथ ही उच्च पद का कार्यभार संभालेंगे।  जानकारी के अनुसार कुछ अधिकारियों की पदोन्नति सेवा अभिलेख, विभागीय जांच या अन्य प्रशासनिक कारणों से फिलहाल रोकी गई है। आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  New Year 2026: नए साल पर भोपाल के आसपास पर्यटक स्थलों और मंदिरों में उमड़ेगी भीड़,पिकनिक स्पॉट्स बने पहली पसंद
विज्ञापन
विज्ञापन


13 IPS अधिकारी डीआईजी बने
आईपीएस कैडर में भी अहम बदलाव किए गए हैं। 13 आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी पद पर पदोन्नत किया गया है। इससे पुलिस प्रशासन में वरिष्ठ स्तर पर नेतृत्व और निर्णय क्षमता को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें-  MP News: सूचना आयुक्त पद के लिए IAS-IPS अधिकारियों में होड़, 185 आवेदन आए
 
संजय कुमार बने श्रम विभाग में अपर सचिव 
वहीं, सामान्य प्रशासन विभाग ने 2011 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए है। उनको राजस्व विभाग के के अपर सचिव पद से अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन श्रम विभाग तथा सचिव मध्य प्रदेश भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार मंडल बनाया गया है। साथ ही कल्याण आयुक्त, मध्य प्रदेश असंगठित शहरी/ग्रामीण कर्मकार कल्याण मंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed