फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   IAS Transfer in MP News: Kaushalendra Vikram Singh New Collector Of Bhopal Indore Collector Ashish Singh

MP IAS Transfer: कौशलेंद्र विक्रम सिंह बने भोपाल कलेक्टर, आशीष सिंह को मिली इंदौर की कमान

Fri, 05 Jan 2024 06:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 05 Jan 2024 06:59 PM IST
सार

MP IAS Officer Transfer List: कौशलेंद्र विक्रम सिंह को राजधानी भोपाल का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, भोपाल कलेक्टर रहे आशीष सिंह को इंदौर जिले का कलेक्टर बनाया गया है।

विज्ञापन
IAS Transfer in MP News: Kaushalendra Vikram Singh New Collector Of Bhopal Indore Collector Ashish Singh
नवागत कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में आईएएस अफसरों का तबादला जारी है। नए साल के बाद लगातार आईएएस से लेकर आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया जा रहा है। वहीं, शुक्रवार को सात आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है। कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह को इंदौर कलेक्टर बनाया गया।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के एमडी कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह को इंदौर की कमान दी गई है। इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी को एमडी पर्यटन निगम बनाया गया है। वे पहले भी ये जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
विज्ञापन




शुक्रवार को बड़ी प्रशानिक सर्जरी करते हुए राजधानी भोपाल और इंदौर के कलेक्टर बदले गए। इनके साथ ही रीवा संभाग आयुक्त अनिल सुचारी की छुट्टी कर दी गई। आयुक्त चिकित्सा शिक्षा गोपाल चंद्र डाड रीवा संभाग के नए आयुक्त होंगे। इनके पास शहडोल संभाग का भी अतरिक्त प्रभार रहेगा। सुचारी को सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव पदस्थ किया गया है। वहीं GAD में सचिव संजय गुप्ता को श्रम आयुक्त नियुक्त किया गया। श्रीकांत बनोठ से सह श्रम आयुक्त का अतरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। अब वे सह आयुक्त सह संचालक नगर एवं ग्राम निवेश रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




आशीष सिंह पूर्व में इंदौर नगर निगम के कमिश्नर रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में ही इंदौर देश में स्वच्छता में नंबर वन बना था। उज्जैन में कोरोना के हालात बिगड़ने पर आशीष सिंह को उज्जैन कलेक्टर बनाकर भेजा गया था जहां पर उन्होंने स्थिति को संभाल लिया था। बता दें, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज रीवा दौरे पर पहुंचे हैं। वहां वे संभागीय बैठक लेने वाले हैं। इससे पूर्व ही रीवा संभाग आयुक्त अनिल सुचारी को हटाया गया है।

कौशलेंद्र पहले भी बनाए गए थे भोपाल कलेक्टर
कौशलेंद्र विक्रम सिंह एक बार 2023 में भी एक दिन के लिए भोपाल कलेक्टर बनाए जा चुके हैं। लेकिन ओंकारेश्वर में शंकराचार्य की प्रतिमा की स्थापना के महत्वपूर्ण कार्य के चलते उनका भोपाल कलेक्टर का आदेश निरस्त कर दिया गया था। उन्हें एमडी पर्यटन निगम का दायित्व सौंपा गया था। इसके बाद उनके स्थान पर आशीष सिंह को भोपाल का कलेक्टर बनाया गया था। अब एक बार फिर कौशलेंद्र को भोपाल कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वे पहले ग्वालियर कलेक्टर भी रह चुके हैं।

इधर, मोहन सरकार ने जबलपुर रेंज के डीआईजी आरआरएस परिहार को हटा दिया है। उन्हें पीएचक्यू भेज दिया गया है। अब उनके स्थान पर टीके विद्यार्थी जबलपुर के नए डीआईजी होंगे।


नवागत कलेक्टर सिंह ने भोपाल कलेक्टर का पदभार किया ग्रहण 
नवागत कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने शुक्रवार को ही भोपाल कलेक्टर का पदभार भी ग्रहण कर लिया है। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने भोपाल संभागायुक्त पवन शर्मा से भी सौजन्य भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed