फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Kamalnath angry at the poster, no one has raised a finger till today, why not take action in power fo

MP News:पोस्टर पर भड़के कमलनाथ बोले,आज तक किसी ने उंगली नहीं उठाई, तीन साल से सत्ता में कार्रवाई क्यों नहीं की

Fri, 23 Jun 2023 02:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 23 Jun 2023 02:37 PM IST
सार

कमलनाथ ने कहा कि देश में यदि कोई सबसे बड़ा भ्रष्ट राज्य है तो मध्यप्रदेश है।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सबसे भ्रष्ट है। वह मुझे नीचा दिखाना चाहते है, लेकिन इस तरह मुझे नीचा नहीं दिखा पाएंगे।

विज्ञापन
MP News: Kamalnath angry at the poster, no one has raised a finger till today, why not take action in power fo
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल में वांटेड और करप्टनाथ के पोस्टर लगाने पर पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मेरे 47 साल के राजनीतिक जीवन में अब तक किसी ने उंगली नहीं उठाई। यदि मेरे खिलाफ मामले है तो तीन साल से भाजपा सत्ता में है, अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। 
विज्ञापन


पीसीसी में पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि मेरे राजनैतिक जीवन में आज तक किसी ने उंगली नही उठाई। हमारी सरकार रही है। यदि हमने कोई भ्रष्टाचार किया है तो तीन साल से भाजपा सत्ता में है। अब तक कार्रवाई कयों नहीं की। उन्होंने कहा कि भाजपा निचले स्तर की राजनीति कर रही है। इनको शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे भाजपा के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। भाजपा को मेरे खिलाफ कुछ बोलने को नहीं मिला तो इस तरह पोस्टर लगाने में लगे हैं। यदि भाजपा ने पोस्टर लगाए है तो खुलकर क्यों नहीं बोलते है कि हमने लगाए है। हम तो जनता के बीच जा रहे है। और भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे है। उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर मंत्रालय तक भ्रष्टाचार चल रहा है। उनका नारा है पैसा दो काम कराओ। 
विज्ञापन


भाजपा छोड़ने की बुलेट ट्रेन चल रही हैं 
कमलनाथ ने कहा कि देश में यदि कोई सबसे बड़ा भ्रष्ट राज्य है तो मध्यप्रदेश है।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सबसे भ्रष्ट है। वह मुझे नीचा दिखाना चाहते है, लेकिन इस तरह मुझे नीचा नहीं दिखा पाएंगे। उन्होंने भाजपा नेताओं के पार्टी छोड़ने पर कहा कि वहां भाजपा छोड़ने की बुलेट ट्रेन चल रही है। प्रदेश में एक भी ऐसा जिला नहीं है, जहां भाजपा नेता परेशान नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह कांग्रेस का अंतर्द्वंद्व है 
भोपाल में लगे कमलनाथ के पोस्टर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। यह कांग्रेस में अंतर्द्वंद्व है। कांग्रेस में जूतमपैजार, पुत्रों को आगे बढ़ाने की लड़ाई चल रही है। मिस्टर करप्टनाथ, कमलनाथ की सारी चरित्रावली भ्रष्टाचार की है।  भारतीय जनता पार्टी का इससे क्या लेना देना। कांग्रेस में जगह जगह पर संघर्ष है। बेटों की लड़ाई है। बेटों की लड़ाई में अब उनको देखना चाहिए कि जो दूसरे युवा हैं कहीं उनका कमाल तो नहीं है। भारतीय जनता पार्टी सकारात्मक, विकास की राजनीति करती है। छल, कपट और धूर्तपन की राजनीति हम नहीं करते हैं. हम जो कहते हैं वो करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed