फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Kamal Nath worshiped Ram Darbar and wished for the welfare of the people, said - New year, take a res

MP News: कमलनाथ ने राम दरबार की पूजा कर जनता के कल्याण की कामना की, बोले- नया साल, नई सरकार का संकल्प लें

Sun, 01 Jan 2023 12:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 01 Jan 2023 12:34 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नव वर्ष 2023 के लिए प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दी। कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता से कहा कि हम सब 'नया साल, नई सरकार' का संकल्प लें। अपने शुभकामना संदेश में कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश भारत का हृदय प्रदेश है।

विज्ञापन
MP News: Kamal Nath worshiped Ram Darbar and wished for the welfare of the people, said - New year, take a res
पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने नए साल पर श्री राम दरबार की पूजा कर जनता के कल्याण के लिए कामना की। हनुमान भक्त कमलनाथ ने जनता को नए वर्ष की शुभकामनाएं भी दी।
विज्ञापन

 
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नव वर्ष 2023 के लिए प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दी। कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता से कहा कि हम सब 'नया साल, नई सरकार' का संकल्प लें। अपने शुभकामना संदेश में कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश भारत का हृदय प्रदेश है। मध्य प्रदेश की जनता सदा सत्य का साथ देने वाली और परिश्रमी जनता है। मध्यप्रदेश की गौरवशाली परंपरा है। मध्य प्रदेश गंगा जमुनी तहजीब का प्रदेश है। यही भारत का ऐसा प्रदेश है, जहां इतनी बड़ी संख्या में आदिवासी भाई बहन रहते हैं, अनुसूचित जाति के लोग रहते हैं और सभी धर्म और सभी जातियों के लोग रहते हैं। हमारे आपसी प्रेम और सौहार्द के कारण ही मध्य प्रदेश को शांति का टापू कहा जाता है।
विज्ञापन


लेकिन भारतीय जनता पार्टी के 18 साल के कुशासन में मध्यप्रदेश की पहचान घोटालों, भ्रष्टाचार, महिला अत्याचार, आदिवासी अत्याचार, दलित अत्याचार, बदहाल किसान और बेरोजगार नौजवान से हो गई है। भाजपा सरकार ने 2022 में किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा किया था। लेकिन वर्ष बीत जाने के बावजूद इस वादे पर कोई अमल नहीं हुआ। मध्य प्रदेश सरकार ने हर महीने एक लाख रोजगार देने का वादा किया था लेकिन उस वादे का भी कुछ नहीं हुआ। आदिवासी समुदाय के विकास के नाम पर बहुत से सरकारी कार्यक्रम हुए लेकिन आदिवासी समुदाय पर अत्याचार कम नहीं हुए। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय कम होती जा रही है। छोटे व्यापारी का धंधा चौपट हो गया है। सरकारी कर्मचारियों को किसी तरह का लाभ सरकार नहीं दे रही है और रिटायर्ड कर्मचारियों को समुचित पेंशन तक नहीं मिल रही। हर तरफ महंगाई की मार है। इन हालात के बीच हम 2022 को अलविदा कह रहे हैं। लेकिन 2023 में हम सबको मिलकर इन हालात को बदलना है। इसीलिए मैंने आप सबसे 'नया साल, नई सरकार' का संकल्प लेने का आव्हान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए वर्ष में हम भ्रष्टाचार मुक्त, बेरोजगारी मुक्त, अपराध मुक्त, महंगाई मुक्त, माफिया मुक्त और कुशासन मुक्त मध्य प्रदेश का निर्माण करने के लिए कृत संकल्प हैं। यह काम करने के लिए मैंने पूरा रोडमैप तैयार कर लिया है। 2023 में विधानसभा के चुनाव होंगे और आप कांग्रेस पार्टी की सरकार प्रदेश में बनाएंगे। कांग्रेस की सरकार आते ही किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी। सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल कर दी जाएगी। मध्य प्रदेश की जनता को एक बार फिर से ₹100 में 100 यूनिट बिजली मिलेगी। आज जो हजारों रुपए के बिजली के बिल आ रहे हैं वे फिर से ₹100 के हो जाएंगे। मध्य प्रदेश की जनता को एक बार फिर से महंगाई से मुक्ति दिलाई जाएगी। संविदा कर्मचारियों को  न्याय पूर्ण अधिकार दिलाया जाएगा। प्रदेश में गौ माता की दुर्दशा हो रही है उसे रोकने के लिए फिर से पूरे प्रदेश में गौशालाओं का निर्माण कराया जाएगा। धर्म और संस्कृति के सम्मान के लिए बड़ी योजनाओं पर काम किया जाएगा।

 
कमलनाथ ने कहा कि इन योजनाओं के अलावा कांग्रेस पार्टी की नई सरकार कुछ और ऐसी महत्वपूर्ण योजनाएं प्रदेश में लेकर आएगी जिससे प्रदेश की जनता की खुशहाली में जबरदस्त इजाफा होगा। प्रदेश में आर्थिक गतिविधि तेज होगी। इन सभी योजनाओं का खाका बनकर तैयार हो चुका है जिन्हें समय आने पर जनता के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। बेरोजगारों के लिए भर्ती अभियान शुरू किया जाएगा। कमलनाथ ने कहा कि हम सब मिलकर 2023 में प्रदेश में नई सरकार बनाएंगे। प्रदेश की नई पहचान बनाएंगे और स्वर्णिम मध्यप्रदेश का निर्माण करेंगे। सभी प्रदेशवासियों को नव वर्ष की अनंत शुभकामनाएं।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed