फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Kamal Nath says BJP always been anti-reservation making false allegations against Congress

MP News: कमलनाथ बोले- हमेशा से आरक्षण विरोधी रही है भाजपा, कांग्रेस पर लगा रही झूठे आरोप

Mon, 29 Apr 2024 03:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 29 Apr 2024 03:01 PM IST
सार

कमलनाथ ने कहा कि  लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता खुद को आरक्षण समर्थक बता रहे हैं और कांग्रेस पर बेबुनियाद झूठे आरोप लगाने की कोशिश कर रहे हैं। जनता को यह सच्चाई बहुत अच्छी तरह से समझनी चाहिए।

विज्ञापन
MP News: Kamal Nath says BJP always been anti-reservation making false allegations against Congress
मप्र लोकसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 में ओबीसी आरक्षण का मुद्दा छाया हुआ है। इस कारण आरक्षण के मामले पर एक बार फिर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस और बीजेपी के नेता एक दूसरे को आरक्षण विरोधी बताने में जुटे हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि मध्य प्रदेश में पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण उनकी सरकार ने दिया था। अब चुनावी समय में बीजेपी आरक्षण मामले में कांग्रेस पर झूठा आरोप लगा रही है। 

विज्ञापन


कमलनाथ ने अपने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी का चरित्र हमेशा से आरक्षण विरोधी रहा है। मध्य प्रदेश में मेरे मुख्यमंत्री कार्यकाल में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया गया था। लेकिन लोकतांत्रिक ढंग से चुनी हुई सरकार गिराकर बनी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने षड्यंत्रपूर्वक ओबीसी को मध्य प्रदेश में दिये गये 27 प्रतिशत आरक्षण को समाप्त करा दिया।
विज्ञापन


चुनाव से पहले खुद को बता रहे ओबीसी समर्थक      
कमलनाथ ने आगे लिखा कि अब लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता ख़ुद को आरक्षण समर्थक बता रहे हैं और कांग्रेस पर बेबुनियाद झूठे आरोप लगाने की कोशिश कर रहे हैं। जनता को यह सच्चाई बहुत अच्छी तरह से समझना चाहिए कि 1947 में देश की आजादी के बाद से कांग्रेस पार्टी ने ही आरक्षण की व्यवस्था लागू की और समय समय पर इसका दायरा वंचित समुदाय के लिए बढ़ाया। वहीं, भाजपा का चरित्र आरक्षण विरोधी हैं और उन्होंने कभी आरक्षण देने का काम नहीं किया, बल्कि मध्य प्रदेश और अन्य जगहों पर आरक्षण छीना है। इसलिए इस चुनाव में भाजपा के झूठ और पाखंड से सावधान रहिए और सच्चाई का साथ दीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed