फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Kamal Nath said - Opposition to Vikas Yatra at 160 places exposed BJP, 28 MPs are hiding their faces

MP News: कमलनाथ बोले- विकास यात्रा का 160 जगह विरोध से BJP की पोल खुल गई, 28 सांसद मुंह छिपा कर बैठे हैं

Thu, 25 May 2023 05:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 25 May 2023 05:30 PM IST
सार

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि भाजपा के 28 सांसद फिलहाल छिपे हुए हैं। नाथ ने कहा कि सरकार ने चार साल में कोई कार्य नहीं किया।  

विज्ञापन
MP News: Kamal Nath said - Opposition to Vikas Yatra at 160 places exposed BJP, 28 MPs are hiding their faces
पूर्व सीएम कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। प्रदेश कांग्रेस सत्ता वापस पाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ गुरुवार को बालाघाट जिले के परसवाड़ा पहुंचे। यहां वह भाजपा और शिवराज सरकार पर जमकर बरसे। 
विज्ञापन


पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि भाजपा के 28 सांसद फिलहाल छिपे हुए हैं। नाथ ने कहा कि सरकार ने चार साल में कोई कार्य नहीं किया। भाजपा सरकार की विकास यात्राओं का 160 जगह विरोध हुआ। जनता ने भाजपा और उनके जनप्रतिनिधियों की पोल खोल कर रख दी। नाथ ने कहा कि प्रदेश में हर क्षेत्र में व्यवस्थाएं खस्ताहाल हो चुकी है। भर्ती व्यवस्थाओं की बात करें तो पेसा कोऑर्डिनेटर भर्ती में बड़ा घोटाला सामने आया है। जिसने प्रदेश को लज्जित किया और आदिवासी वर्ग के अधिकारियों का हनन हुआ। 
विज्ञापन


अपने पाप धोने घोषणा की जा रही 
नाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रयास है कि कोई ना कोई प्रलोभन देकर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जाए। 18 वर्षों तक बहनों की याद नहीं आई, किसानों की परेशानियां और बेरोजगारी याद नहीं आई। अब चुनाव के पहले अपने पाप धोने के लिए यह सब घोषणा की जा रही। हमारा संगठन लगातार जनता के संपर्क में बना हुआ है और आज प्रदेश की समझदार जनता इस बात को समझ चुकी है कि विगत वर्षों में उनके साथ कितना बड़ा धोखा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदिवासी भाईयों पर हो रहा अत्याचार
पूर्व सीएम ने कहा कि नारी सम्मान योजना का प्रदेश भर में बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। प्रदेश की जनता कांग्रेस पर विश्वास कर रही है और यही विश्वास इस चुनाव में बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा। पेसा कानून में जो नियम बनाए गए हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि उनका क्रियान्वयन किस प्रकार किया जाएगा यह स्पष्ट नहीं है। इस प्रकार के गोलमोल नियम बनाकर पेसा कानून को कमजोर करने का प्रयास किया गया है। वहीं, प्रदेश में आदिवासी भाईयों और बहनों के साथ अत्याचार हो रहे है। 


शिवराज सरकार ने महंगाई और घोटाले दिए 
कमलनाथ ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिवराज सिंह ने प्रदेश को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, घोटाले, माफियावाद दिया। उन्होंने कहा क 18 साल की भाजपा सरकार में बालाघाट जिले की स्थिति देखकर बहुत दु:ख होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर धान का भाव बढ़ाएंगे। उन्होंने जनता से सच्चाई का साथ देने की बात कहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed