फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Kamal Nath said Madhya Pradesh number one in atrocities on women and tribals, why don't we talk about

MP News: कमलनाथ बोले  मध्य प्रदेश महिला और आदिवासियों पर अत्याचार में नंबर वन, मणिपुर पर बात क्यों नहीं करते?

Sun, 06 Aug 2023 06:26 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 06 Aug 2023 06:26 PM IST
सार

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार प्रदेश में दिन ब दिन बढ़ रहा है। इसके सबूत सामने आ रहे है। मध्य प्रदेश को शिवराजी नजी नंबर वन ले गए है। अब आदिवासियों पर अत्याचार और अटैक सब चीजों का खुलासा हो रहा है।

विज्ञापन
MP News: Kamal Nath said Madhya Pradesh number one in atrocities on women and tribals, why don't we talk about
पूर्व सीएम कमलनाथ ( फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव है। इससे पहले सियासी बयानबाजी भी तेज होती जा रही है। रविवार को पूर्व सीएम कमलनाथ ने केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में महिला और आदिवासियों पर अत्याचार में नंबर वन बन गया है? उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल किया कि मणिपुर पर बात क्यों नहीं करते? 
विज्ञापन


पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार प्रदेश में दिन ब दिन बढ़ रहा है। इसके सबूत सामने आ रहे है। मध्य प्रदेश को शिवराजी नजी नंबर वन ले गए है। अब आदिवासियों पर अत्याचार और अटैक सब चीजों का खुलासा हो रहा है। मुझे इस बात का यकीन है कि आने वाले दिनों में बहुत सारी बातों का खुलासा होने वाला है। नाथ ने कहा कि शिवराज जी जितना नाटक कर लें और प्रलोभन दे दें। आम जनता समझ गई कि चार महीने पहले ही उनको यह सब सुझता है। यह चुनाव जनता ने तय किया है कि मध्य प्रदेश के भविष्य का है। 
विज्ञापन


शिवराज जी भी शामिल हो सकते 
भाजपा नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने पर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि कई लोग शामिल होना चाहते हैं। शिवराज जी भी शामिल होना चाहें और हमारे लोग सहमत हो तो  हम  तो उन्हें भी ले लें। वहीं, उन्होंने सरकार के बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच कराने पर कहा कि अभी तो यह सब करेंगे। आप जो कहे वह सब सरकार करेगी। मैं कुछ कहूंगा उधर सरकार इसकी घोषणा कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिपुर पर केंद्र सरकार चुप क्यों? 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विपक्ष पर दिए भाषण पर नाथ ने कहा कि उन्होंने क्या कहा मुझे नहीं मालूम। लेकिन सब काम जनता देख रही है। अंत में फैसला जनता के हाथ में ही है। यदि हम कोई विरोध कर रहे है तो कोई ना कोई कारण होगा। आज मणिपुर की बात क्यों नहीं करते। आर्मी, सीआरपीएफ से लेकर वहां सरकार और राज्यपाल आपकी की है। विपक्ष काम करने नहीं देता। अंत में फैसला जनता के हाथ में है। यदि हम कोई विरोध कर रहे है तो कोई ना कोई कारण होगा। आज मणिपुर की बात क्यों नहीं होती। मणिपुर में क्या हो रहा है? आर्मी, सीआरपीएफ, आपकी सरकार और आपकी गर्वनर बचा क्या है? 


भाजपा को पेट में दर्द क्यों होता है 
नाथ ने बागेश्वर धाम की कथा को लेकर कहा कि मैं मंदिर जाता हूं तो इनको दिक्कत। मैं प्रार्थना करता हूं तो इनको दिक्कत। भाजपा के पेट में दर्द क्यों होता है। इन्होंने क्या धर्म की एजेंसियों का ठेका ले रखा है। नाथ ने कहा कि बागेश्वर धार्म महाराज ने कहा कि मैं छिंदवाड़ा में कार्यक्रम करुंगा। मैंने कहा स्वागत है। उसमें मैं शामिल हुआ। चार लाख लोग शामिल हुए। इसमें कौन सी राजनीति है। भाजपा इसको राजनीति बनाना चाहती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed