फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Kamal Nath said - Congress implemented the Panchayat Raj system, BJP worked to end it gradually.

MP News: कमलनाथ बोले-पंचायती राज व्यवस्था कांग्रेस ने लागू की, भाजपा ने इसे धीरे धीरे खत्म करने का काम किया

Mon, 18 Sep 2023 08:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 18 Sep 2023 08:48 PM IST
सार

कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर हम फिर से मध्य प्रदेश में यह व्यवस्था पूरी तरह से लागू करेंगे। बात चाहे मनरेगा की हो, सरपंचों के वेतन की हो, मनरेगा में जो पावर थी उसे दोबारा लागू करेंगे। 

विज्ञापन
MP News: Kamal Nath said - Congress implemented the Panchayat Raj system, BJP worked to end it gradually.
सरपंच महासम्मेलन में शामिल हुए कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को राष्ट्रीय सरपंच संघ मध्य प्रदेश द्वारा सरपंच महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को कांग्रेस ने लागू किया। इसे भाजपा ने धीरे धीरे खत्म करने का काम किया। 
विज्ञापन


पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था कोई नई व्यवस्था नहीं है, बल्कि यह भगवान राम के समय से चली आ रही है। जिसको ख़त्म करने का काम इस 18 साल की भाजपा सरकार ने किया है। पंचायती राज व्यवस्था कांग्रेस के द्वारा ही लागू की गई थी जिसको इस सरकार के द्वारा धीरे-धीरे खत्म करने का काम किया गया है। हम उन सभी अधिकारों और सरपंचों के सम्मान को फिर से स्थापित करने का काम करेंगे। यह बातें मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राजधानी के रवीन्द्र भवन राष्ट्रीय सरपंच संघ मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित सरपंच महासम्मेलन को संबोधित करते हुये कहीं।
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर हम फिर से मध्य प्रदेश में यह व्यवस्था पूरी तरह से लागू करेंगे। बात चाहे मनरेगा की हो, सरपंचों के वेतन की हो, मनरेगा में जो पावर थी उसे दोबारा लागू करेंगे और सरपंचों के वेतन को दोबारा शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि सरपंच, उप-सरपंच और पंचों के अधिकारों और सम्मान को हम फिर से वापस दिलाने का कार्य करेंगे। पंचायत में कागजी कामों को कम करने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि अब जमाना बदल चुका है। यहां पर्चा भरो, वहां कागज जमा करो, यह व्यवस्था नहीं चलेगी। अब इंटरनेट का जमाना है, इसीलिए हम कागजी कामों को कम करते हुए सरल काम करने का तरीका बनाएंगे। हमारी सरकार आने पर हम आपकी सभी मांगों को पूरा करने का प्रयास ही नहीं, बल्कि उनको जमीन पर करके भी दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed