फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Kamal Nath's taunt on CM Shivraj's announcement, said – will get the bill investigated, till then he

MP News: सीएम शिवराज की घोषणा पर कमलनाथ का तंज, बोले- बढ़े बिल की जांच कराएंगे तब तक वो चले जाएंगे

Sun, 06 Aug 2023 06:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 06 Aug 2023 06:23 PM IST
सार

पूर्व सीएम ने कहा कि सच्चाई ये है कि भाजपा न तो जनविश्वास का जेनरेशन कर पा रही है, न विकास का ट्रांसमिशन और न ही कल्याणकारी योजनाओं का सच्चे ज़रूरमंद लोगों तक डिस्ट्रीब्यूशन कर पा रही है।

विज्ञापन
MP News: Kamal Nath's taunt on CM Shivraj's announcement, said – will get the bill investigated, till then he
कमलनाथ और शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को तीन महीने का समय बचा है। इससे पहले जनता से वादों को लेकर आरोप प्रत्यारोप को लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बढ़े बिजली बिलों की जांच कराने के एलान पर पीसीसी ची फ कमलनाथ ने तंज किया है। नाथ ने कहा कि जब तक वो जांच कराएंगे तब तक वो चले जाएंगे। 
विज्ञापन


पीसीसी चीफ कमलनाथ ने रविवार को कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने पहले से ही महंगाई से त्रस्त मध्यप्रदेश की जनता पर बढ़े हुए बिजली बिलों से महंगाई का डबल वार किया है। अब मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि बढ़े हुए बिलों की जांच कराएंगे, सच तो ये है कि जब तक वो जांच कराएंगे तब तक वो चले जाएंगे। पूर्व सीएम ने कहा कि सच्चाई ये है कि भाजपा न तो जनविश्वास का जेनरेशन कर पा रही है, न विकास का ट्रांसमिशन और न ही कल्याणकारी योजनाओं का सच्चे ज़रूरमंद लोगों तक डिस्ट्रीब्यूशन कर पा रही है। दरअसल भ्रष्टाचार के लगातार बढ़ते जाने की वजह से भाजपा के दिखावटी सुशासन का ट्रांसफ़ॉर्मर उड़ गया है। अब उल्टे जनता ही भाजपा को आगामी चुनावों में करेंट देने के लिए तैयार बैठी है। बिजली के बढ़े  बिल भाजपा की बत्ती गुल कर देंगे।
विज्ञापन


बता दें सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को छतरपुर जिले के नौगांव में बिजली बिलों को लेकर भी बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि कुछ जगह पर बिजली के ज्यादा बिल आए हैं। आप चिंता मत करना, ऐसे बिजली उपभोक्ता जो केवल एक किलोवॉट तक बिजली की खपत करते हैं, उन सभी गरीब उपभोक्ताओं के बढ़े हुए बिजली बिल की वसूली स्थगित कर जांच की जाएगी। यदि नहीं है तो मामा खुद पैसा भर देगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed