{"_id":"67e18ec31e790058e4088ed3","slug":"mp-news-ips-and-sps-officers-who-disobeyed-transfer-orders-were-relieved-from-duty-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: स्थानांतरण आदेश की अवहेलना करने वाले आईपीएस और एसपीएस अधिकारियों को किया कार्यमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: स्थानांतरण आदेश की अवहेलना करने वाले आईपीएस और एसपीएस अधिकारियों को किया कार्यमुक्त
Tue, 25 Mar 2025 06:10 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 25 Mar 2025 06:10 AM IST
सार
मध्य प्रदेश सरकार ने स्थानांतरण आदेशों की अवहेलना करने वाले आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय, भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश सरकार ने स्थानांतरण आदेशों की अवहेलना करने वाले आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) के अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस मुख्यालय ने सोमवार को उन अधिकारियों को कार्यमुक्त कर दिया, जिन्होंने 6 मार्च को जारी किए गए स्थानांतरण आदेशों के बावजूद नए पदस्थापना स्थल पर ज्वाइन नहीं किया।
राज्य सरकार ने चेतावनी दी है कि यदि ये अधिकारी अपनी नई नियुक्ति पर तुरंत कार्यभार नहीं संभालते हैं, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, प्रदेश सरकार ने 6 मार्च को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया था।
इन अधिकारियों में से 10 ने अब तक नई नियुक्ति स्थल पर कार्यभार नहीं संभाला है। जिन अधिकारियों ने 24 मार्च तक अपना कार्यभार नहीं संभाला, उनके नामों में नरेंद्र रावत, करनदीप सिंह, रश्मि मिश्रा, प्रवीण भूरिया, विशाल सिंह, परवेज अनवर खान, मनमोहन सिंह बारिया, चंचल नागर, राहेश कुमार पंद्रो और मनोज कवरेती शामिल हैं। सरकार ने इन अधिकारियों को कार्यमुक्त कर दिया है और यदि वे जल्दी नई नियुक्तियों पर ज्वाइन नहीं करते हैं, तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।