फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: International tiger smuggler Adil Singh alias Kalla arrested in Bavaria MP

MP News: अंतरराष्ट्रीय बाघ कुख्यात तस्कर आदिल सिंह उर्फ कल्ला बावरिया एमपी में गिरफ्तार

Sat, 19 Aug 2023 10:12 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 19 Aug 2023 10:12 PM IST
सार

कार्रवाई से बचने के लिए कल्ला बावरिया मध्य प्रदेश के विदिशा-सागर जिले में डेरा लगा कर रह रहा था। कल्ला बावरिया के विरुद्ध देश में कई राज्यों में तथा पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में भी बाद्य के शिकार एवं उसके अवयवों की तस्करी के प्रकरण दर्ज है। 

विज्ञापन
MP News: International tiger smuggler Adil Singh alias Kalla arrested in Bavaria MP
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने विदिशा-सागर राजमार्ग में ग्यारसपुर के पास घेराबंदी कर कुख्यात अंतर्राष्ट्रीय बाघ कुख्याततस्कर आदिल सिंह उर्फ कल्ला बावरिया को गिरफ्तार किया है। स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने वन्यजीवअपराध नियंत्रण ब्यूरो भारत सरकार के इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर पकड़ा। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा बाघों के शिकार पर जारी अलर्ट पर कार्यवाही करते हुए देश के अलग-अलग प्रदेशों के वन विभाग/  पुलिस विभाग तमिलनाडु, महाराष्ट्र, असम, मेघालय में बाघ की खाल व हड्डियों की भारी मात्रा में जप्ती की गई। तथा उसके शिकार एवं तस्करी में लिप्त उत्तर भारत निवासी विशेष शिकारी गिरोह (बावरिया) के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कार्रवाई से बचने के लिए कल्ला बावरिया मध्य प्रदेश के विदिशा-सागर जिले में डेरा लगा कर रह रहा था। कल्ला बावरिया के विरुद्ध देश में कई राज्यों में तथा पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में भी बाद्य के शिकार एवं उसके अवयवों की तस्करी के प्रकरण दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कल्ला बावरिया को कई राज्यों की पुलिस, वन विभाग एवं नेपाल सेंट्रल इंवेस्टिगेशन ब्यूरों तलाश रही थी। इस कार्रवाई से न केवल मध्य प्रदेश बल्कि देश में बाघों के संरक्षण एवं सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। तथा बाघ की तस्करी में संलिप्त संगठित अपराध को रोकने की दिशा में अहम कड़ी साबित होगी। कल्ला बावरिया को विशेष न्यायालय नर्मदापुरम में फॉरेस्ट कस्टेडी रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया। बावरिया गिरोह के अन्य सदस्यों एवं अपराध को लेकर देश के दूसरे राज्यों से जानकारी एकत्रित की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed