{"_id":"64296798bed2fe34ba059ee6","slug":"mp-news-instructions-of-cm-shivraj-if-open-borewell-is-found-in-the-state-file-an-fir-against-the-land-own-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम शिवराज के निर्देश- प्रदेश में खुला बोरवेल मिला तो जमीन मालिक पर करें FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम शिवराज के निर्देश- प्रदेश में खुला बोरवेल मिला तो जमीन मालिक पर करें FIR
Sun, 02 Apr 2023 05:01 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 02 Apr 2023 05:01 PM IST
सार
इंदौर बावड़ी हादसे के बाद प्रदेश सरकार मामले को लेकर सख्त हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को सभी कलेक्टर्स को खुला बोरवेल मिलने पर जमीन मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन
सीएम शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी कलेक्टर्स के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कुएं, बावड़ियों की सूची बनाएं, जिसे कवर्ड किया गया है। साथ ही खुले बोरवेल की सूची बनाएं। सरकारी और प्राइवेट दोनों की सूची तैयार करें। सीएम ने कहा कि मैं इंदौर की घटना को भूल नहीं पा रहा हूं। ह्दय विदारक घटना में निर्दोष लोगों की जान गई है। भविष्य में इंदौर जैसी घटना फिर कभी न हो, उसे रोकने के लिए संपूर्ण उपाय कीजिए।
सीएम ने कहा कि प्रदेश में कई जगह पुराने कुएं और बावड़ियों को कवर्ड किया गया है। गंभीरता के साथ सूची बनाएं। आबादी वाले क्षेत्रों की चिंता करें। खुले बोर की सूची बनाए, कहीं खुले तो नहीं है। यदि खुले बोर मिले तो तत्काल कार्रवाई करें। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। कुएं और बावड़ियों में ऐसी व्यवस्था करें कि कोई घटना ना हो।
एक महीने में तीन घटनाएं
30 मार्च- रामनवमी के दिन इंदौर के बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी की छत गिरने से 36 लोगों की मौत।
14 मार्च- विदिशा जिले की लटेरी तहसील के खेरखेरी पठार गांव में कच्चे बोरवेल में गिरने से आठ साल के बच्चे की मौत।
26 फरवरी- छतरपुर जिले के बिजावर थाना क्षेत्र के ग्राम ललगुवां पाली में तीन साल की बच्ची गिरी, रेसक्यू कर बचाया।