फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Indifference of monsoon may end tomorrow, possibility of rain in eastern MP due to active system in B

MP News: महाकाल ने सुन ली पुकार! तेज गर्मी के बाद बदला मौसम, भोपाल समेत कई शहरों में तेज बारिश

Tue, 05 Sep 2023 05:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 05 Sep 2023 05:22 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में मंगलवार को भोपाल समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। इससे किसानों को राहत मिली है। बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुए सिस्टम की वजह से 
प्रदेश में बुधवार से फिर झमाझम बारिश की उम्मीद जताई गई है। 

विज्ञापन
MP News: Indifference of monsoon may end tomorrow, possibility of rain in eastern MP due to active system in B
मध्य प्रदेश में बारिश का इंतजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रार्थना को भगवान महाकालेश्वर ने स्वीकार कर लिया है। एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने बारिश के लिए उज्जैन में महाकाल मंदिर में विशेष अनुष्ठान किया था। एक दिन बाद ही मंगलवार को भोपाल समेत ज्यादातर जिलों में तेज बारिश हुई। 

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि लोकल सिस्टम बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम सक्रिय हुआ है। इसका असर एक-दो दिन में दिखेगा। बुधवार से मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक जेपी विश्वकर्मा ने बताया कि प्रदेश के कई शहरों में कपासीय बादल बने हैं, जिनके कारण बारिश हो रही है। 
विज्ञापन


भोपाल में बदला मौसम
भोपाल में पिछले कुछ दिनों से गर्मी हो रही थी। हालांकि, मंगलवार को बारिश से आंशिक राहत मिली है। इससे किसानों को भी राहत मिली है। बारिश नहीं होने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने लगी थी। मौसम वैज्ञानिक एसएन साहू ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इसका असर बुधवार से मध्य प्रदेश में दिखने लगेगा। इससे पूर्वी मध्य प्रदेश के रीवा, शहडोल, जबलपुर और सागर संभाग के जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद सिस्टम गुरुवार को पश्चिमी मध्य प्रदेश समेत पूरे प्रदेश में असर दिखाएगा। एक और सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिससे प्रदेश में 14 सितंबर तक बारिश का दौर चल सकता है। सोमवार को खंडवा और सीधी जिले में बारिश दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक 19% कम बारिश 
मध्य प्रदेश में अब तक 662.8 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य औसत 816 मिमी बारिश का है। इस तरह करीब 19% कम बारिश हुई है। प्रदेश के 27 जिले रेड जोन में हैं। इनमें भोपाल, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, सीहोर, शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, दमोह, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली और बालाघाट शामिल हैं। पांच जिले सतना, खंडवा, खरगोन, अशोकनगर, बड़वानी में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। 

सीएम शिवराज ने किया था महारुद्र अनुष्ठान 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में अच्छी बारिश के लिए सोमवार को भगवान महाकाल की पूजा और महारुद्र अनुष्ठान किया था। मुख्यमंत्री ने जनता से भी प्रदेश में अच्छी बारिश के लिए अपने-अपने गांव में प्रार्थना करने की अपील की। 


प्रदेश में बारिश नहीं होने से सूख रही फसलें 
अगस्त माह में प्रदेश में बारिश ही नहीं हुई। इससे प्रदेश में गर्मी बढ़ने और बारिश का पानी नहीं मिलने से फसले सूख रही हैं। किसान कुओं और ट्यूबवेल से सिंचाई कर रहे हैं। इससे बिजली की मांग भी बढ़ गई है। प्रदेश में 14500 मेगावॉट बिजली की जरूरत है, जबकि 9 हजार मेगावॉट ही उपलब्ध है। इससे बिजली संकट भी बढ़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed