फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Independence Day celebrations will be celebrated tomorrow, CM Bhopal, Governor will hoist the flag in

MP News:कल मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, सीएम भोपाल, राज्यपाल पचमढ़ी, गौतम मऊगंज में करेंगे ध्वजारोहण

Mon, 14 Aug 2023 09:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 14 Aug 2023 09:15 PM IST
सार

प्रदेश के 30 जिलों में मंत्री और बाकी में कलेक्टर तिरंगा फहराकर मख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम शिवराज ने अपने निवास पर तिरंगा फहराया। 

विज्ञापन
MP News: Independence Day celebrations will be celebrated tomorrow, CM Bhopal, Governor will hoist the flag in
सीएम शिवराज ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घर पर तिरंगा लगाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर के साथ पूरे प्रदेश में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाएगा। रविवार से ही मप्र विधानसभा, वल्लभ भवन, सभी राज्य स्तरीय कार्यालयों के साथ प्रदेशभर की सरकारी इमारतों व महत्वपूर्ण भवनों को रोशन किया गया है। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रदेश के हर जिलों में अलग-अलग स्थानों से तिरंगा यात्राएं निकल रही हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह का राज्य स्तरीय समारोह राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित किया जा रहा है। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ध्वजारोहण करेंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह नौ बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेने के बाद प्रदेश की जनता के नाम संदेश देंगे।

विज्ञापन

राज्यपाल मंगू भाई पटेल पचमढ़ी, विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम नवगठित मऊगंज जिले में ध्वजारोहरण करेंगे। प्रदेश के 30 जिलों में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य अतिथि मंत्रीगण होंगे। वे ध्वजारोहरण करने के बाद जनता के नाम जारी मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। बाकी 21 जिलों में कलेक्टर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। वर्ष 2022 में राष्ट्रपति के वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक प्राप्त करने वालों को मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस समारोह में पदक प्रदान करेंगे। 
विज्ञापन


नरोत्तम मिश्रा दतिया, भार्गव सागर में करेंगे ध्वजारोहण
प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा दतिया, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव सागर में ध्वजारोहण करेंगे। इसके साथ ही मंत्री तुलसीराम सिलावट इंदौर, विजय शाह खंडवा, जगदीश देवड़ा मंदसौर, बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर, यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी, भूपेन्द्र सिंह जबलपुर, मीना सिंह मांडवे उमरिया, कमल पटेल हरदा, गोविंद सिंह राजपूत दमोह, बृजेन्द्र प्रताप सिंह पन्ना, विश्वास कैलाश सारंग विदिशा, मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी रायसेन, डॉ. महेन्द्र सिंह सिसोदिया गुना, प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर, ओम प्रकाश सकलेचा नीमच, उषा ठाकुर देवास, अरविंद भदौरिया भिंड, मंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन, हरदीप सिंह डंग सीहोर, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव धार और  प्रेमसिंह पटेल बड़वानी में ध्वजारोहण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed