फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Increased questioning of old 'lions' in BJP, veteran leaders understanding the maths of Mission-2023

MP News: भाजपा में बूढ़े 'शेरों' की बढ़ी पूछपरख, दिग्गज नेता मिशन-2023 का उनसे समझ रहे गणित

Wed, 02 Aug 2023 06:16 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 02 Aug 2023 06:16 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश गुरुवार को भोपाल और नर्मदापुरम में संभागीय बैठक करेंगे। वीडी शर्मा रीवा और शहडोल में संभागीय बैठक करेंगे।  वहीं, 4  अगस्त शुक्रवार को भूपेंद्र यादव ग्वालियर और चंबल दौरे पर रहेंगे। वहीं, नरोत्तम मिश्रा जबलपुर में बैठक करेंगे। 

विज्ञापन
MP News: Increased questioning of old 'lions' in BJP, veteran leaders understanding the maths of Mission-2023
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर उज्जैन संभाग की बैठक में शामिल हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी में जुट गई है। पार्टी इस बार 2018 की गलती दोहराना नहीं चाहती है। इसलिए हर वर्ग को साधने के साथ ही कार्यकर्ताओं की नाराजगी को भी गंभीरता से ले रही है। गृहमंत्री अमित शाह ने पार्टी के वरिष्ठ व बुजुर्ग नेताओं और नाराज नेताओं को साधने के साथ ही जमीनी स्तर पर फीडबैक और नए मतदाताओं पर फोकस करने को कहा है। इस पर पार्टी ने काम भी शुरू कर दिया है। भाजपा के दिग्गजों को संभागीय बैठकों के साथ ही विधानसभा अनुसार जिम्मेदारी दी गई है।  
विज्ञापन

सोमवार को केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर रीवा, सतना और कटनी में विधानसभा सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे। उन्होंने पदाधिकारियों से अलग-अलग चर्चा की। भाजपा ने दिग्गज नेताओं के लिए 230 विधानसभा सम्मेलन और संभागीय बैठकें तय की हैं। इन बैठकों को संबोधित करने के साथ ही वरिष्ठ नेता अलग-अलग बैठक कर नाराज कार्यकर्ताओं से भी बात करेंगे। बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का फीडबैक लेंगे। इसके अलावा क्षेत्रीय समीकरण की जानकारी जुटाएंगे। इस रिपोर्ट के आधार पर भाजपा के दिग्गज बैठक कर चुनावी रणनीति तय करेंगे। 
विज्ञापन


कल शिवप्रकाश भोपाल और नर्मदापुरम में लेंगे बैठक 
भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश गुरुवार को भोपाल और नर्मदापुरम में संभागीय बैठक करेंगे। वीडी शर्मा रीवा और शहडोल में संभागीय बैठक करेंगे।  वहीं, 4  अगस्त शुक्रवार को भूपेंद्र यादव ग्वालियर और चंबल दौरे पर रहेंगे। वहीं, नरोत्तम मिश्रा जबलपुर में बैठक करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विजयवर्गीय सागर और तोमर उज्जैन पहुंचे 
बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजवर्गीय सागर संभाग की बैठक लेने पहुंचे। उन्होंने पदाधिकारियों से अलग-अलग बातचीत भी की। वहीं, केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर उज्जैन संभाग के दौरे पर रहे।


मतदाता सूची पर काम करने के निर्देश 
नगर निगम चुनाव में भाजपा 16 में से 7 नगर निगम महापौर चुनाव हार गई है। उस समय भाजपा ने मतदाता सूची में त्रुटि का बड़ा आरोप लगाया था। मतदाता सूची में कई वोटर के नाम गायब थे तो एक ही परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग वार्ड की मदताता सूची में जोड़ दिए गए थे। इसको लेकर इस बार भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही मतदाता सूची को लेकर अपने-अपने कार्यकर्ताओं को एक-एक वोटर का नाम जुड़वाने और गलत नाम हटाने के लिए काम करने के निर्देश दिए हैं।

संभाग अनुसार 2018 और उप चुनाव 2022 तक की स्थिति  
संभाग               कुल सीट   भाजपा जीती

मालवा-निमाड़      66           33
महाकौशल          38           13
मध्यभारत            36           24
ग्वालियर-चंबल     34           16
विंध्य                   30           24
बुंदेलखंड             36           17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed