फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Ijtema crowd increased, Bhopal-Bilaspur and Bhopal-Jodhpur Express will have one additional coach tod

MP News: इज्तिमा की भीड़ बढ़ी, भोपाल-बिलासपुर और भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में आज और कल लगेगा एक-एक अतिरिक्त कोच

Sun, 16 Nov 2025 05:16 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 16 Nov 2025 05:16 PM IST
सार

वार्षिक इज्तिमा के दौरान बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने भोपाल से चलने वाली दो महत्वपूर्ण ट्रेनों में अतिरिक्त सामान्य कोच जोड़ने का फैसला लिया है। इससे कार्यक्रम में शामिल होने आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
MP News: Ijtema crowd increased, Bhopal-Bilaspur and Bhopal-Jodhpur Express will have one additional coach tod
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वार्षिक इज्तिमा के दौरान भोपाल रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ के अनुमान को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त सामान्य कोच जोड़ने का फैसला लिया है। भीड़ प्रबंधन और सुचारू यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यह सुविधा 17 और 18 नवंबर को उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


किन ट्रेनों में जोड़ा जाएगा कोच?

 ट्रेन संख्या 18235- भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस में 17 और 18 नवंबर 2025, को अतिरिक्त सामान्य कोच जोड़ा जाएगा।

 ट्रेन संख्या 14814- भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस मे 17 और 18 नवंबर 2025 को  एक अतिरिक्त सामान्य कोच जोड़ा जाएगा।


यह भी पढ़ें-दवाओं से प्रदूषित पानी बना नया खतरा, एम्स भोपाल ने खोला MP-CG में बढ़ती हेल्थ इमरजेंसी का सच
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता
सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि इज्तिमा के चलते यात्री संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हो सकती है। ऐसे में दोनों ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने से भीड़ नियंत्रण में मदद मिलेगी और यात्रियों को अधिक जगह मिल सकेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान सहयोग बनाए रखें और अतिरिक्त कोचों का लाभ उठाएँ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-इज्तिमा अंतिम पड़ाव पर, कल से लौटेंगे देश-विदेश के जमाती, मौलाना बोले- जो अल्लाह चाहता है वही होता है

यात्री कैसे प्राप्त कर सकेंगे जानकारी?
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि स्टेशन पर उपलब्ध सूचना केंद्रों से, रेल मदद 139, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अतिरिक्त कोचों की अपडेटेड जानकारी प्राप्त करें। इज्तिमा के मद्देनज़र रेलवे की यह व्यवस्था भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed