फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: If BJP wins at the Centre, VD Sharma, Shivraj, Scindia will join Team Modi, the stature of Scindia wi

MP News: केंद्र में BJP जीती तो टीम मोदी में शामिल होंगे वीडी शर्मा, शिवराज, सिंधिया का कद बढ़ेगा

Sat, 18 May 2024 04:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 18 May 2024 04:20 PM IST
सार

केंद्र में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनी तो मध्य प्रदेश के कुछ नेताओं का कद बढ़ेगा। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को टीम मोदी में शामिल किया जा सकता है। साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को और भी महत्वपूर्ण मंत्रालय सौंपे जा सकते हैं।  

विज्ञापन
MP News: If BJP wins at the Centre, VD Sharma, Shivraj, Scindia will join Team Modi, the stature of Scindia wi
शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र में सरकार के हैट्रिक बनाने पर मध्य प्रदेश के नेताओं को भी अहम जिम्मेदारी मिलेगी। मध्य प्रदेश में चार चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। देश में सात चरणों में चुनाव हो रहे है। उसके बाद चार जून को रिजल्ट आएगा। इन चुनाव में भाजपा की सरकार बनती है तो प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का भी केंद्र में अहम जिम्मेदारी मिलना तय माना जा रहा है। शिवराज को केंद्र में बड़े मंत्रालय की कमान मिल सकती है। वहीं, वीडी को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलना तय माना जा रहा है। 
विज्ञापन


शिवराज को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी 
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्र में भाजपा की सरकार बनने पर बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रदेश के चार बार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बड़े नेता है। उन्होंने  हमेशा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों का पालन किया है। पूर्व सीएम के राज्य से लेकर केंद्र के नेताओं से अच्छे संबंध  है। उनकी लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना जैसी योजनाओं से प्रदेश में भाजपा ने महिलाओं के बीच में अच्छी पकड़ बनाई है। अब केंद्र में उनको बड़ी भूमिका देकर इनाम दिया जा सकता है। चर्चा है कि शिवराज को कृषि मंत्री बनाया जा सकता है। 
विज्ञापन


वीडी के नेतृत्व में मिली बड़ी जीत 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को प्रदेश की कमान मिलने के बाद से पार्टी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। विधानसभा चुनाव में करीब 18 साल से सत्ता पर काबिज भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की। इसका श्रेय भाजपा के मजबूत संगठन को जाता है। वीडी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा ने उप चुनाव से लेकर नगरीय निकाय चुनाव में भी उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। वीडी की तारीफ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सार्वजनिक रूप से कर चुके हैं। वह अमित शाह के भी विश्वनीय है। शर्मा का दो साल का कार्यकाल पहले ही पूरा हो चुका है। ऐसे में तय माना जा रहा है कि केंद्र में उनको कोई बडा पद मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सिंधिया का भी बढ़ेगा कद 
गुना-शिवपुरी से प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी अगली सरकार बनने पर कद बढ़ना तय माना जा रहा है। सिंधिया भाजपा के साथ-साथ अब आरएसएस के भी करीब पहुंच रहे है। वह कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने के बाद से ही मोदी-शाह के करीबी रहे है। वहीं, इसके अलावा प्रदेश से चुनाव जीतने वाले दो से तीन सांसदों को भी केंद्र में कद बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed