{"_id":"645b63e4b6de365ec00e22b5","slug":"mp-news-home-minister-narottam-mishra-said-far-from-banning-bajrang-dal-in-mp-no-one-can-even-think-about-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- एमपी में बजरंग दल पर बैन तो दूर कोई इस पर विचार भी नहीं कर सकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- एमपी में बजरंग दल पर बैन तो दूर कोई इस पर विचार भी नहीं कर सकता
Wed, 10 May 2023 02:59 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 10 May 2023 02:59 PM IST
सार
मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की नारी सम्मान योजना पर कहा कि यह एक दिन का शो था। कांग्रेस की सरकार बननी नहीं है। वह झूठ पर झूठ बोल रहे है। उन्होंने पहले भी किसान कर्ज माफी, बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर भ्रम फैलाया और अब फिर झूठ बोलने का काम किया।
विज्ञापन
नरोत्तम मिश्रा, गृहमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में बजरंग दल को बैन करने को लेकर सियासत जारी है। कांग्रेस नेता सरकार बनने पर पीएफआई की तरह बजरंग दल को बैन करने की बात कह रहे है। इस पर बुधवार को मीडिया से बातचीत में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हम तो कमलनाथ जी और कांग्रेस नेताओं में हिम्मत है तो राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल में बजरंग दल पर बैन लगा दें। मिश्रा ने कहा कि यह मध्य प्रदेश है, यहां पर बजरंग दल पर बैन तो दूर की बात है। कोई विचार भी नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी आप की शह पर आपके नेता बजरंग दल के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। वैसे भी कांग्रेस की सरकार मध्य प्रदेश में बन ही नहीं रही तो आप लोग क्यों झूठ बोल रहे? उन्होंने कमलनाथ को झूठनाथ बताया।