फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Hindu Mahasabha called Atiq Ahmed's murder a murder, said will respect all the three youths

MP News: हिन्दू महासभा ने अतीक अहमद की हत्या को बताया वध, बोले तीनों युवाओं का करेंगे सम्मान

Sun, 16 Apr 2023 11:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 16 Apr 2023 11:46 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके  भाई अशरफ अहमद की हत्या  करने वाले बदमाशों को युवा बता हिंदू महासभा ने उनको समर्थन किया है। महासभा की तरफ से उनका सम्मान करने की बात कहीं हैं। 

विज्ञापन
MP News: Hindu Mahasabha called Atiq Ahmed's murder a murder, said will respect all the three youths
हिंदू महासभा प्रदेश अध्यक्ष अंकित भटनागर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके  भाई अशरफ अहमद की हत्या के समर्थन में हिंदू महासभा आ गई है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने हत्या को वध बताते हुए तीनों युवाओं का सम्मान करने की बात कही हैं। वहीं, दूसरी तरफ विश्व हिंदू परिषद ने हत्या में शामिल बदमाशों के बजरंग दल से जुड़े होने को गलत और भ्रामक बताया हैं।  
विज्ञापन

 
  
अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के मध्य  प्रदेश अध्यक्ष अंकित भटनागर ने अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या को वध बताया। भटनागर ने कहा कि जिस तरह रामायण में भगवान राम ने और श्रीकृष्ण ने महाभारत में राक्षसों का वध किया, उसी तरह आतंक का अंत इन तीन युवाओं के द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि कानून के द्वारा जो भी युवाओं को सजा दी जाती है, उसके बाद अखिल भारतीय हिंदू महासभा मध्य प्रदेश तीनों युवाओं का सम्मान करेंगी।  और इनकी बातें लेकर जन जन तक पहुंचेगी कि किसी प्रकार से सामान्य परिवार के लोगों ने आतंक का अंत अतीक अहमद के रूप में किया है। इससे यह बात लोगों तक पहुंचेगी कि हमें भी आतंक के खिलाफ खड़े होना चाहिए। भटनागर ने कहा कि हालांकि कानून के हिसाब से गलत है, लेकिन कहीं ना कहीं उन तीनों युवाओं की भावनाएं आहत हुई होगी। जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


वहीं, दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर विश्व हिंदू परिषद ने अतीक अहमद की हत्या में बजरंग दल के शामिल होने को गलत बताया। विश्व हिंदू परिषद की तरफ से अपने आधारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कहा गया कि अतीक अहमद की हत्या में बजरंग दल का नाम लेकर अफवाह उड़ाई जा रही हैं, जो पूर्णत: भ्रामक हैं। हत्या करने वाले कौन हैं। इसकी जांच यूपी सरकार करा रही हैं। सत्य सामने आ ही जाएगा।
 
बता दें शनिवार रात को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज के कॉल्विन अस्प्ताल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलाने वाले तीनों बदमाशों को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed