फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: High command trusts Kamal Nath, gives him free hand by handing over the reins of Amarwada by-election

MP News: हाईकमान को कमलनाथ पर भरोसा, अमरवाड़ा उपचुनाव की बागडोर सौंपकर दिया फ्री हैंड

Wed, 12 Jun 2024 04:35 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 12 Jun 2024 04:35 PM IST
सार

कांग्रेस हाई कमान ने कमलनाथ को इस चुनाव की तैयारी के लिए फ्री हैंड दिया है। उन्हें यहां की व्यवस्था संभालने के लिए कहा है। अमरवाड़ा उपचुनाव के परफॉर्मेंस के साथ प्रदेश कांग्रेस में कमलनाथ का नया दौर शुरू हो सकता है।

विज्ञापन
MP News: High command trusts Kamal Nath, gives him free hand by handing over the reins of Amarwada by-election
कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में करारी मात का सामना करने के बाद भी छिंदवाड़ा में फिलहाल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जलवा बरकरार माना जा रहा है। कांग्रेस मुख्यालय ने उनकी क्षमताओं और योग्यताओं पर भरोसा रखते हुए अगले महीने होने वाले उप चुनाव की जिम्मेदारी कमलनाथ पर ही सौंपी है। इस चुनाव के लिए फ्री हैंड देते हुए इस उपचुनाव की रणनीति और भागदौड़ करने की लिए कहा है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ को कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। यहां 10 जुलाई को होने वाले चुनाव की पूरी कमान उनके हाथ ही होगी। कांग्रेस हाई कमान ने उन्हें इस चुनाव की तैयारी के लिए फ्री हैंड देते हुए यहां की व्यवस्था संभालने के लिए कहा है। गौरतलब है कि अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह के भाजपा में जाने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद चुनाव आयोग ने यहां 10 जुलाई को उप चुनाव कराने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


नाथ पर भरोसा 
लोकसभा चुनाव से पहले इस बात की लंबी चर्चा चली थी कि कमलनाथ कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा के साथ जा रहे हैं। हालांकि बाद में यह कहानी खत्म हो गई, लेकिन चुनाव के दौरान भी यह संभावनाएं उछलती रहीं कि प्रदेश की इकलौती सीट लेकर नाथ भाजपा की तरफ जाने वाले हैं। चुनाव में करारी हार का सामना करने के बाद यह माना जा रहा था कि नाथ को पार्टी में शायद वह वजन न मिले, जिसके साथ वह अब बने रहे हैं। अब कांग्रेस हाई कमान के ताजा आदेश ने इन सारी संभावनाओं को नकार दिया है। यह भी कहा जाने लगा है कि अमरवाड़ा उपचुनाव के परफॉर्मेंस के साथ प्रदेश कांग्रेस में कमलनाथ का नया दौर शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


(खान आशु की रिपोर्ट)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed