{"_id":"698957ef08d6d8ec5709a575","slug":"mp-news-hearing-in-the-supreme-court-today-in-the-vijay-shah-statement-case-the-government-has-to-respond-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: विजय शाह बयान मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, कर्नल कुरैशी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: विजय शाह बयान मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, कर्नल कुरैशी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
Mon, 09 Feb 2026 09:13 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 09 Feb 2026 09:13 AM IST
सार
मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होना है। इससे पहले अब तक मामले में मंत्री विजय शाह चार बार माफी मांग चुके हैं।
विज्ञापन
मंत्री विजय शाह और
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है। इस मामले में अब तक मंत्री विजय शाह चार बार माफी मांग चुके हैं। यह मामला ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के संदर्भ में की गई टिप्पणी से जुड़ा है, जिसे सेना अधिकारी के सम्मान और सामाजिक सौहार्द के खिलाफ माना गया। बताया गया है कि मई 2025 में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजय शाह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे।
ये भी पढ़ें- MP Weather Today: MP में सर्दी का आखिरी दौर, दो दिन और रहेगा असर, फिर लौटेगी गर्माहट, कटनी-शहडोल सबसे ठंडे
इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। 19 जनवरी 2026 को हुई पिछली सुनवाई में शीर्ष अदालत ने मध्य प्रदेश सरकार को दो सप्ताह के भीतर यह तय करने को कहा था कि मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की अनुमति दी जाए या नहीं। कोर्ट ने साफ किया था कि सरकार को इस संबंध में स्पष्ट निर्णय लेना होगा। आज 9 फरवरी को होने वाली सुनवाई में राज्य सरकार को अपना पक्ष और निर्णय कोर्ट के सामने रखना है। इससे पहले मंत्री विजय शाह अब तक चार बार माफी मांग चुके हैं। माना जा रहा है कि आज की सुनवाई में सरकार अभियोजन की की स्वीकृति पर फैसला लेने और वक्त मांग सकती हैं। इस मामले की आगे की दिशा तय कर सकती है और इसका असर न सिर्फ विजय शाह के राजनीतिक भविष्य, बल्कि सरकार की जवाबदेही पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- भोपाल में दो दिवसीय चीफ जस्टिस कॉन्फ्रेंस संपन्न: एआई के उपयोग से न्याय प्रक्रिया को तेज करने पर हुआ गहन विमर्श
बता दें, कि विजय शाह इस प्रकरण में अब तक चार बार सार्वजनिक रूप से माफी मांग चुके हैं। 11 मई 2025 को इंदौर जिले के महू क्षेत्र के रायकुंडा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े संदर्भ में कर्नल सोफिया कुरैशी का नाम लिए बिना टिप्पणी की थी, जिसे लेकर विवाद खड़ा हुआ। इसके बाद उन्होंने 13, 14 और 23 मई 2025 को माफी मांगी थी और अब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के पहले चौथी बार वीडियो जारी कर खेद प्रकट किया है।
ये भी पढ़ें- Digital Arrest: तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखा, 1.43 लाख ऐंठे; भोपाल में साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला उजागर