फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Gwalior Lok Sabha seat, Kushwaha, relying on Modi's popularity, Pathak has hope from caste equation

MP News: ग्वालियर लोकसभा सीट, कुशवाह मोदी की लोकप्रियता के भरोसे, पाठक को जातिगत समीकरण से आस

Fri, 03 May 2024 10:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 03 May 2024 10:43 PM IST
सार

2019 में विवेक शेजवलकर ने चुनाव जीता। उन्होंने कांग्रेस के अशोक सिंह को 1.46 लाख वोट से चुनाव हराया था। इस बार भाजपा ने विवेक शेजवलकर का टिकट काट कर भारत सिंह कुशवाह को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
MP News: Gwalior Lok Sabha seat, Kushwaha, relying on Modi's popularity, Pathak has hope from caste equation
लोकसभा चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश की ग्वालियर लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के बीच भाजपा को को कड़ी टक्कर मिल रही है। इस सीट पर भाजपा ने पूर्व मंत्री भारत सिंह कुशवाह को चुनाव मैदान में उतारा है। वे ग्वालियर ग्रामीण सीट से विधानसभा का चुनाव हार गए थे। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व विधायक प्रवीण पाठक को मौका दिया है। पाठक को भी ग्वालियर दक्षिण सीट से हार का सामना करना पड़ा था। इस सीट पर कुशवाह प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता पर भरोसा कर रहे हैं। वहीं, पाठक को जातिगत समीकरण पर भरोसा है। हालांकि, पार्टी में टिकट की दावेदारी कर रहे नेता उनसे नाराज चल रहे हैं। फिर भी पाठक कड़ी टक्कर दे रहे हैं। ग्वालियर सीट पर सबसे ज्यादा अनुसूचित जनजाति के मतदाता हैं। इस सीट पर अनुसूचित जाति के लिए चार लाख के करीब मतदाता हैं। दो लाख क्षत्रिय, दो लाख गुर्जर, दो लाख यादव, डेढ़ लाख अनुसूचित जनजाति, डेढ़ लाख करीब मुस्लिम और तीन लाख के करीब ब्राह्मण मतदाता हैं। इस सीट पर बड़ी संख्या में कुशवाह वोटर भी हैं। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी को उम्मीद है कि ब्राह्मण के साथ ही मुस्लिम, गुर्जर, आदिवासी जनजाति और अनुसूचित जनजाति के मतदाता उनको वोट देंगे। वहीं, कुशवाह को मोदी फैक्टर, केंद्रीय योजनाओं पर भरोसा है। साथ ही जातिगत मतदाताओं को साधने के लिए उनके अनुसार नेताओं को प्रचार करने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


2007 से भाजपा का कब्जा 
ग्वालियर संसदीय सीट पर 2007 से भाजपा का कब्जा है। यहां पर 2007 का उपचुनाव और 2009 का चुनाव यशोधरा राजे सिंधिया जीती। इसके बाद 2014 में नरेंद्र सिंह तोमर और 2019 में विवेक शेजवलकर ने चुनाव जीता। उन्होंने कांग्रेस के अशोक सिंह को 1.46 लाख वोट से चुनाव हराया था। इस बार भाजपा ने विवेक शेजवलकर का टिकट काट कर भारत सिंह कुशवाह को मैदान में उतारा है। उनके लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर चुनाव की रणनीति बना रहे हैं। 
विज्ञापन


आठ विधानसभा सीटों में से चार कांग्रेस के पास 
ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र में आठ विधानसभा सीटें आती हैं। इसमें चार सीट भाजपा और चार सीट कांग्रेस के पास है। ग्वालियर ग्रामीण, ग्वालियर पूर्व, डबरा, पोहरी सीट पर कांग्रेस और ग्वालियर, ग्वालियर दक्षिण, भितरवार, करेरा सीट भाजपा के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed