फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Government employees will strike on 25 for 39 point demands before elections

MP News: चुनाव से पहले 39 सूत्रीय मांगों को लेकर शासकीय कर्मचारी 25 को करेंगे हड़ताल

Fri, 18 Aug 2023 10:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 18 Aug 2023 10:04 PM IST
सार

6 संगठनों ने एक दिन काम बंद हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इस दिन सरकारी कार्यालयों में काम नहीं होंगे। सभी कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल पर जाएंगे। 

विज्ञापन
MP News: Government employees will strike on 25 for 39 point demands before elections
मध्य प्रदेश का वल्लभ भवन (भोपाल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले 6 संगठन अपनी 39 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर जाएंगे। 25 अगस्त को कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल पर जाएंगे। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को जिला न्यायालय भोपाल, लोक निर्माण विभाग और महिला बाल विकास में गेट मीटिंग हुई। इसमें 6 संगठनों ने एक दिन काम बंद हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इस दिन सरकारी कार्यालयों में काम नहीं होंगे। सभी कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल पर जाएंगे। 
विज्ञापन


यह है मांगे 
केंद्र के समान महंगाई भत्ते का बकाया एरियर, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 4% महंगाई राहत, पुरानी पेंशन बहाल करने, लिपिकों के ग्रेड पे में विसंगति को दूर करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदनाम देने, वाहन चालकों की भर्ती एवं टैक्सी प्रथा खत्म करने, सातवें वेतनमान के अनुसार वाहन भत्ता, मकान किराया भत्ता देने, सीपीसीटी खत्म कर आउट सोर्सेस प्रथा बंद करने, शिक्षकों एवं सहायक शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान एवं नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता देने, स्थाई कर्मियों को नियमित करने, कर्मचारियों की पदोन्नति करने धारा 49 समाप्त करने, पेंशन हेतु अंशदाई पेंशन की गणना 25 वर्ष करने, आंगनवाड़ी अंशकालीन, स्टेनोग्राफर, जिला न्यायालय,राजस्व कर्मचारियों की मांगों सहित 39 सूत्रीय मांगे शामिल है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed