{"_id":"68f7089b773272bb1c03eba9","slug":"mp-news-govardhan-puja-in-mp-today-cm-will-attend-the-state-level-program-in-bhopal-2025-10-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम ने की गोवर्धन पूजा, बोले- प्रदेश सरकार गौ-पालन और गौ-संवर्धन के लिए पूरी तरह संकल्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम ने की गोवर्धन पूजा, बोले- प्रदेश सरकार गौ-पालन और गौ-संवर्धन के लिए पूरी तरह संकल्पित
Tue, 21 Oct 2025 04:57 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 21 Oct 2025 04:57 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को गौवर्धन पूजा की। इस अवसर सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार गौ-पालन और गौ-संवर्धन के लिए पूरी तरह संकल्पित है।
विज्ञापन
भोपाल के रवींद्र भवन में सीएम ने की गोवर्धन पूजा
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गौ-पालन, गौ-संवर्धन और गौसेवा को बढ़ावा देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि गौशालाओं के लिए अनुदान राशि को बढ़ाकर 20 रुपये से 40 रुपये प्रति गौवंश प्रतिदिन कर दिया गया है। डॉ. यादव ने यह बात रवींद्र भवन, भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में कही। इस अवसर पर उन्होंने गौसेवा और गौ आधारित उत्पाद निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया और पशुपालन विभाग की जैविक खेती एवं स्वावलंबन प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
सीएम डॉ. यादव गौसेवा में योगदान देने वालो को सम्मानित करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में मंत्रियों, विधायकों, गौपालकों और बड़ी संख्या में गौसेवकों की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में देश में अग्रणी है और अब दूध उत्पादन में भी मध्यप्रदेश को देश का नंबर-1 राज्य बनाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने पशुपालन विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इनसे पशुपालकों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।
ये भी पढ़ें- MP News: सीएम ने उत्तराखंड के सीएम धामी से दूरभाष पर की चर्चा, सॉफ्टवेयर इंजी हेमंत सोनी की तलाश का आग्रह किया
गोवर्धन पूजा के शुभ आयोजन के लिए सभी को हार्दिक बधाई...
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) October 21, 2025
प्राकृतिक खेती में अग्रणी मध्यप्रदेश, दुग्ध उत्पादन में भी देश का नंबर-1 राज्य बने, अब इस दिशा में प्रयास हो रहे हैं : CM@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #गोवर्धन_पूजा pic.twitter.com/ab5XWUaXmf
ये भी पढ़ें- MP News: सीएम ने उत्तराखंड के सीएम धामी से दूरभाष पर की चर्चा, सॉफ्टवेयर इंजी हेमंत सोनी की तलाश का आग्रह किया
सीएम डॉ. यादव गोवर्धन पूजा करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि गौमाता हमारे धर्म, संस्कृति और जीवन का अभिन्न अंग हैं। उनकी सेवा में समर्पित रहना न केवल एक परंपरा है, बल्कि यह लोककल्याण का मार्ग भी है। उन्होंने कहा कि गौसंवर्धन के साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देना प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। डॉ. यादव ने कार्यक्रम में पारंपरिक विधि से गोवर्धन देव का पूजन-अर्चन किया और समस्त नागरिकों के लिए धन-धान्य, आरोग्यता, सुख और शांति की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा, प्रकृति, पशु और मानव के बीच सामंजस्य का प्रतीक पर्व है, जो हमें सेवा, समर्पण और संरक्षण का संदेश देता है।
