{"_id":"68366d2250c1c2f2dc0b8afb","slug":"mp-news-ganeshji-s-idol-missing-from-food-minister-govind-singh-rajput-s-room-in-the-ministry-questions-rais-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मंत्रालय में खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के कक्ष से गणेशजी की मूर्ति गायब, सुरक्षा पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मंत्रालय में खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के कक्ष से गणेशजी की मूर्ति गायब, सुरक्षा पर उठे सवाल
Wed, 28 May 2025 07:25 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 28 May 2025 07:25 AM IST
सार
खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के कक्ष से भगवान गणेश की चांदी की मूर्ति गायब पाई गई। यह घटना ठीक उस वक्त सामने आई जब मंत्री पूजा करने पहुंचे और उन्होंने मूर्ति को गायब पाया। इस घटना ने मंत्रालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
मंत्री गोविंद राजपूत के कक्ष से गणेश जी की मूर्ति गायब
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंत्रालय में उस समय हड़कंप मच गया जब खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के कक्ष से भगवान गणेश की चांदी की मूर्ति गायब पाई गई। यह मामला उस वक्त सामने आया जब कैबिनेट बैठक से पहले मंत्री पूजा कर रहे थे और उन्होंने देखा कि मूर्ति मौजूद नहीं है। मंत्री ने तुरंत अपने स्टाफ से इस बारे में जानकारी ली, लेकिन किसी को मूर्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इस घटना से नाराज मंत्री ने मंत्रालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। सूचना मिलते ही सुरक्षा अधिकारी अविनाश शर्मा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई।
ये भी पढ़ें- MP News: सरकार ने दी वित्तीय अधिकार पुस्तिका 2025 को मंजूरी, 1 जुलाई से होंगे नए प्रावधान लागू
बताया गया है कि मंत्री का चैंबर वीवी-2 बिल्डिंग के दूसरे तल पर है, और आमतौर पर चैंबर लॉक नहीं रहता। चैंबर में महत्वपूर्ण फाइलों और अन्य वस्तुओं के साथ यह मूर्ति भी रखी थी। सुरक्षा टीम ने चैंबर और उसके आसपास के क्षेत्रों के पिछले एक महीने के सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम शुरू कर दिया है। इस घटना में मंत्रालय के सफाईकर्मियों और चपरासी स्तर के कर्मचारियों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। मंत्री राजपूत ने कहा कि उन्हें इस तरह की किसी घटना की उम्मीद नहीं थी और यह पहली बार हुआ है। मामले की पूरी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP: पचमढ़ी में अगली कैबिनेट बैठक, प्रदेश के हर जिले में जाएंगे कृषि वैज्ञानिक, महिला बाइक रैली निकाली जाएगी