फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Next cabinet meeting in Pachmarhi, agricultural scientists will visit every district of the state, women b

MP: पचमढ़ी में अगली कैबिनेट बैठक, प्रदेश के हर जिले में जाएंगे कृषि वैज्ञानिक, महिला बाइक रैली निकाली जाएगी

Tue, 27 May 2025 07:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 27 May 2025 07:09 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के साथ चर्चा की और कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। 

विज्ञापन
MP: Next cabinet meeting in Pachmarhi, agricultural scientists will visit every district of the state, women b
मुख्यमंत्री मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक हुई। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी कैबिनेट बैठक 3 जून को पचमढ़ी में आयोजित की जाएगी, जो राजा भभूतसिंह को सम्मान देने की भावना के साथ होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वे एक पराक्रमी राजा थे। उन्होंने जंगल के अंदर से अंग्रेजों से युद्ध किया और ढाई साल तक अपने लोगों, प्रजा और जंगलों को अंग्रेजों से बचाए रखा। उनकी पुण्य स्मृति में पचमढ़ी में कैबिनेट मीटिंग करना हमारी सरकार के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। वहीं, 31 मई को भोपाल में होने जा रहे दो लाख महिलाओं के महासम्मेलन से पहले 30 मई को पूरे प्रदेश में महिला बाइक रैली निकाली जाएगी। राजधानी भोपाल में आयोजित होने वाली 'अहिल्या वाहिनी' बाइक रैली में मुख्यमंत्री स्वयं भाग लेंगे।
विज्ञापन


टू टियर और थ्री टियर शहरों के मास्टर प्लान पर काम कर रही सरकार
बैठक में मुख्यमंत्री ने दिल्ली में हाल ही में आयोजित नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए निर्देशों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने सभी राज्यों से 'विकसित भारत 2047' का विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने की अपेक्षा की है, जिसे मध्यप्रदेश सरकार पहले ही बना चुकी है। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए पर्यटन स्थलों के विकास, नदी जोड़ो अभियान, टू टियर और थ्री टियर शहरों के मास्टर प्लान और महिला सशक्तिकरण जैसे बिंदुओं पर भी प्रदेश सरकार काम कर रही है।
विज्ञापन


29 मई से 12 जून तक होगी आईसीएआर की गतिविधियां
मुख्यमंत्री ने अपने कैबिनेट सदस्यों को बताया कि आगामी 29 मई से 12 जून तक केंद्र सरकार द्वारा देश की 723 जिलों में इंडियन काउंसिल आफ एग्रीकल्चर रिसर्च (आईसीएआर) के माध्यम से कृषि जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें आईसीएआर के चार-चार वरिष्ठ वैज्ञानिक हर जिले में जाएंगे और किसानों को जलवायु, पानी व मिट्टी परीक्षण कर उनके एग्रो क्लायमेटिक जोन के अनुसार प्राकृतिक खेती, जैविक खेती और बागवानी सहित उन्नत कृषि करने के बारे में जानकारी एवं सलाह भी देंगे। उन्होंने कहा कि आईसीएआर के कार्यक्रम के दौरान संबंधित जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विभाग के अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और आईसीएआर को सभी जरूरी सहयोग भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मध्य प्रदेश को देंगे कई बड़ी सौगात
भोपाल में आयोजित कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश को कई सौगात देंगे। इसमें इंदौर मेट्रो का वर्चुअल लोकार्पण करेगा। सतना और दतिया के मिनी एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर संबंधित शहरों में केंद्र और राज्य सरकार के मंत्री उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री उज्जैन में क्षिप्रा नदी पर घाट निर्माण का वर्चुअल भूमिपूजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, राजगढ़, देवास, सागर, बैतूल, हरदा, नरसिंहपुर, शाजापुर जिलों के प्रभारी मंत्रीगण को कार्यक्रम की सफलता के लिए विशेष प्रबंध एवं सभी जरूरी तैयारियां करने के निर्देश दिए। 
 
नरसिंहपुर में हुए कृषि उद्योग समागम में 4,736 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले
मुख्यमंत्री ने बताया कि 26 मई को नरसिंहपुर में कृषि उद्योग समागम-2025 को अभूतपूर्व सफलता मिली। उन्होंने बताया कि इस कृषि उद्योग समागम में राज्य सरकार को 4,736 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले, इससे 6100 से अधिक लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।


यह भी पढ़ें:  इंदौर में दो जून को लगेगा रोजगार मेला, कई दिग्गज कंपनियां आएंगी, 18 से 40 वर्ष तक के लिए मौके

जून माह में होंगे तीन कार्यक्रम
मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि जून माह में तीन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशमी के अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रदेश के हर जिले में जल संरक्षण कार्यक्रम किए जाएंगे। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाकर योग से निरोगी काया का संदेश जन-जन तक प्रवाहित किया जाएगा। इसी क्रम में 25 जून को आपातकाल दिवस के रूप में उस दौर की कठिनाईयों को याद किया जाएगा।

महिला सशक्तिकरण सप्ताह पर कार्यक्रम 
27 मई: प्रदेश के सभी कॉलेजों में देवी अहिल्याबाई के जीवन पर चित्रकला, भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं होंगी।
28 मई: बैतूल में राज्य स्तरीय महिला उद्यमी मेला आयोजित किया जाएगा।
29 मई: छतरपुर सहित विभिन्न जिलों में महिला स्वास्थ्य शिविर लगेंगे।
30 मई: हर ब्लॉक स्तर पर ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग कैंप, साथ ही प्रदेशभर में महिला बाइक रैली निकाली जाएगी।
31 मई: भोपाल में दो लाख महिलाओं का महासम्मेलन, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed