फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Four year old child dies due to drowning in swimming pool in Bhopal, five year old innocent on ventil

MP News: भोपाल में स्वीमिंग पूल में डूबने से चार साल के बच्चे की मौत,पांच साल की मासूम वेंटिलेटर पर

Fri, 03 May 2024 11:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 03 May 2024 11:55 PM IST
सार

शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे पूरी बारात तैयार होकर जनवासे से गुलशन गार्डन के लिए रवाना हुई थी। कुछ देर बाद परिजनों की नजर पड़ी तो दोनों बच्चे दिखाई नहीं दिए। घर वालों ने वापस जनवासे पहुंचकर देखा तो दोनों बच्चे स्वीमिंग पूल में डूबे हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन
MP News: Four year old child dies due to drowning in swimming pool in Bhopal, five year old innocent on ventil
भोपाल में स्वीमिंग पूल में डूबने से बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के कोहेफिजा स्थित स्वागत गार्डन परिसर के स्वीमिंग पूल में मौसेरे भाई-बहन डूब गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चार साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि पांच साल की बच्ची का इलाज चल रहा है। दोनों बरात में शामिल होने के लिए उज्जैन से भोपाल आए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। बच्ची को वेंटीलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक उज्जैन निवासी 4 साल का कामिल और शाजापुर निवासी 5 साल की बेबी लीजा आपस में मौसेरे भाई-बहन हैं। दोनों उज्जैन से भोपाल आई एक बरात में शामिल होने के लिए परिजनों के साथ आए थे। इस बारात का जनवासा लालघाटी स्थित स्वागत गार्डन में रखा था, जबकि रिसेप्शन का कार्यक्रम गुलशन गार्डन में था। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे पूरी बारात तैयार होकर जनवासे से गुलशन गार्डन के लिए रवाना हुई थी। कुछ देर बाद परिजनों की नजर पड़ी तो दोनों बच्चे दिखाई नहीं दिए। घर वालों ने वापस जनवासे पहुंचकर देखा तो दोनों बच्चे स्वीमिंग पूल में डूबे हुए दिखाई दिए। उन्हें बाहर निकालकर लालघाटी स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने कामिल को चैक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। लीजा को गंभीर हालत में वेंटीलेटर पर रखा गया है। बरात रवाना होने से पहले दोनों बच्चे पूल के पास ही खेलते हुए देखे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed