फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Former Union Minister Arun Yadav raised questions on BJP government in Saurabh Sharma case

MP News: पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने सौरभ शर्मा मामले में भाजपा सरकार पर उठाए सवाल

Tue, 28 Jan 2025 10:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 28 Jan 2025 10:50 PM IST
सार

कांग्रेस नेता अरुण यादव ने पूछा कि सौरभ शर्मा के राज से किस-किस पर गिरेगी गाज? यादव ने इस मामले में कई सवाल उठाते हुए कहा कि जब सौरभ शर्मा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था, तो फिर जांच एजेंसियों को उसके देश और प्रदेश में आने की जानकारी क्यों नहीं मिली?

विज्ञापन
MP News: Former Union Minister Arun Yadav raised questions on BJP government in Saurabh Sharma case
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता अरुण यादव ने सौरभ शर्मा के मामले में भाजपा सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। यह तीसरी बार है जब उन्होंने सरकार से सवाल पूछा है। उन्होंने कहा कि सौरभ शर्मा के राज से किस-किस पर गिरेगी गाज? यादव ने इस मामले में कई सवाल उठाते हुए कहा कि जब सौरभ शर्मा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था, तो फिर जांच एजेंसियों को उसके देश और प्रदेश में आने की जानकारी क्यों नहीं मिली? 
विज्ञापन


उन्होंने आगे सवाल किया कि क्या एजेंसियां सही तरीके से जांच कर रही हैं, या फिर सभी जांच एजेंसियां सौरभ शर्मा को बचाने में लगी हुई हैं? यादव ने यह भी पूछा कि सौरभ शर्मा 24 घंटे तक भोपाल में कहां रुका था और इस दौरान जांच एजेंसियां पूरी रात क्यों सोई रहीं? अरुण यादव ने यह भी आरोप लगाया कि इन 24 घंटों के दौरान सौरभ शर्मा को संरक्षण दिलाने की सारी व्यवस्थाएं क्या किसी मौजूदा मंत्रिमंडल के सदस्य ने की थीं? उन्होंने यह सवाल भी किया कि क्या सौरभ शर्मा से होने वाली पूछताछ की वीडियो रिकॉर्डिंग सार्वजनिक की जाएगी?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed