फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Former minister Kamleshwar Patel accuses BJP government of corruption in livelihood mission

MP News: पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने भाजपा सरकार पर आजीविका मिशन में भ्रष्टाचार के लगाए आरोप

Mon, 22 May 2023 10:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 22 May 2023 10:48 PM IST
सार

पूर्व मंत्री पटेल ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के जिए जिस राशि का प्रावधान किया जाता है, उस राशि का आजीविका मिशन के माध्यम से दुरुपयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन
MP News: Former minister Kamleshwar Patel accuses BJP government of corruption in livelihood mission
पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। सोमवार को पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने सरकार पर आजीविका मिशन में भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री पटेल ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के जिए जिस राशि का प्रावधान किया जाता है, उस राशि का आजीविका मिशन के माध्यम से दुरुपयोग किया जा रहा है। पटेल ने कहा कि प्रदेश में आजीविका मिशन के तहत स्व सहायता समूह, पोषण आहार, स्कूल में मिलने वाले गणवेश, गौशाला और महात्मा गांधी ग्राम सेवा केंद्र में घोटाला किया जा रहा है। इसे भाजपा की सरकार संरक्षण दे रही है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में सिर्फ ठगने का काम हो रहा है। पटेल ने कहा कि आधे से ज्यादा स्व सहायता समूह खत्म हो गए या फिर निष्क्रिय हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्व सहायता समूह से 12 प्रतिशत से ज्यादा ब्याज न लेने के आरबीआई के निर्देश हैं। इसके उलट प्रदेश सरकार समूहों से 12 फीसदी ब्याज वसूल रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि गरीब माताओं बहनों के साथ सरकार धोखा कर रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि महिला स्व सहायता समूह का राजनीतिकरण किया जा रहा है। पटेल ने कहा कि आजीविका मिशन के सीईओ ललित मोहन बेलवाल लगातार बने रहते हैं, उनके खिलाफ एक आईएएस नेहा मारव्या की जांच के आरोप साबित होते हैं। इसके बावजूद वह भ्रष्ट अधिकारी भाजपा के खास होने के लिए चलते बचा लिए जाते हैं। उलटा मारव्या को ईमानदारी बरतने पर सजा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed