फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Former CM Uma Bharti wrote a letter to Shivraj for the suggestion of liquor policy, said – open premi

MP News: उमा भारती ने सीएम शिवराज को शराब नीति में सुझाव के लिए लिखा पत्र, बोली- तुरंत बंद हो खुले अहातें

Sat, 07 Jan 2023 08:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 07 Jan 2023 08:00 PM IST
सार

पूर्व सीएम उमा भारती ने अपने सुझाव पत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बातचीत का जिक्र किया। साथ ही शराब नीति में संशोधन के सुझाव दिए है। उमा भारती ने लिखा कि खुले में शराब पीने की व्यवस्था तुरंत बंद होनी चाहिए। पूर्व सीएम ने कारण बताते हुए लिखा कि लोग शराब पीकर वाहन चलाते है। इससे यातायात नियमों का उल्लंघन होता है।

विज्ञापन
MP News: Former CM Uma Bharti wrote a letter to Shivraj for the suggestion of liquor policy, said – open premi
उमा भारती और शिवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में शराब नीति को लेकर मुद्दा फिर गरमा गया है। पूर्व सीएम उमा भारती ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को शराब नीति में सुझाव को लेकर पत्र लिखा है। पूर्व सीएम उमा भारती ने अपने सुझाव में लिखा कि खुले में शराब पीने के अहाते बंद हो।
विज्ञापन

 
पूर्व सीएम उमा भारती ने अपने सुझाव पत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बातचीत का जिक्र किया। साथ ही शराब नीति में संशोधन के सुझाव दिए है। उमा भारती ने लिखा कि खुले में शराब पीने की व्यवस्था तुरंत बंद होनी चाहिए। पूर्व सीएम ने कारण बताते हुए लिखा कि लोग शराब पीकर वाहन चलाते है। इससे यातायात नियमों का उल्लंघन होता है। उन्होंने लिखा कि खुले में शराब पीने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होता है और महिलाओं में डर पैदा होता है। और सज्जन लोग परेशानी में पड़ते हैं।
विज्ञापन

 
शिक्षक संस्थानों से एक किमी दूर हो
उमा भारती ने अपने सुझाव कहा है कि शिक्षक संस्थानों से शराब की दुकान एक किमी के रेडियस से दूर हो। वहीं, धार्मिक स्थल, अस्पताल, मजदूरों की बस्ती, कोर्ट और बस स्टैंड से यह यह दूरी आधा किमी हो। साथ ही उन्होंने लिखा है कि सीगरेट और बीडी से होने वाले बीमारी और नुकसान बताने वाले पोस्टर के समान ही शराब की दुकान पर उससे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी के होर्डिंग्स लगाएं जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह भी दिया सुझाव

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने खुले में शराब पीने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का भी सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि खुले में या दुकान में शराब पीने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके लिए पुलिस को अधिकार दिए जाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed