फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Former CM Shivraj said - I am not rejected, my politics is not for any post, but for a bigger goal.

MP News: पूर्व सीएम शिवराज बोले- अपन रिजेक्ट नहीं है, मेरी राजनीति किसी पद के लिए नहीं, बड़े लक्ष्य के लिए है

Fri, 12 Jan 2024 07:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 12 Jan 2024 07:23 PM IST
सार

पूर्व सीएम ने कहा कि स्वाभाविक रूप से लोगों के लिए जीना है। देश, प्रदेश और समाज के लिए कुछ बड़ा काम करना है।  आज-कल दूसरे तरह के नेता भी हैं जो पॉलिटिक्स को ही करियर मान लेते हैं, यही करियर है लकधक कपड़े पहनकर कुर्ता-पजामा और सतही राजनीति करने का प्रयास करते हैं।

विज्ञापन
MP News: Former CM Shivraj said - I am not rejected, my politics is not for any post, but for a bigger goal.
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को पुणे में भारतीय छात्र संसद के 13वें संस्करण कार्यक्रम में पहुंचे। अपने संबोधन में शिवराज ने कहा कि कई लोग मुझे पूर्व चीफ मिनिस्टर कहते हैं, लेकिन अपन रिजेक्टेड नहीं हैं। कई बार लोग कहते हैं कि कई साल हो गए बैठा हुआ है। लेकिन छोड़ के भी ऐसे आए कि आज भी लोग बोलते हैं...मामा, मामा, मामा। शिवराज ने आगे कहा कि छोड़ दिया इसका मतलब यह नहीं है कि राजनीति नहीं करूंगा। मैं राजनीति करूंगा। मेरी राजनीति किसी पद के लिए नहीं, बड़े लक्ष्य के लिए है। 

विज्ञापन

पूर्व सीएम शिवराज ने कहा कि स्वाभाविक रूप से लोगों के लिए जीना है। देश, प्रदेश और समाज के लिए कुछ बड़ा काम करना है। आज-कल दूसरे तरह के नेता भी हैं, जो राजनीति को ही करियर मान लेते हैं, यही करियर है, लकदक कपड़े पहनकर कुर्ता-पजामा और सतही राजनीति करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में आना चाहिए मैं यहां जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं। कई बार लोग सोचते हैं कि हम क्या करेंगे राजनीति में आकर... ये तो बेकार काम है... लेकिन ये मानसिकता सभी के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आप सोचो व्यक्तिगत रूप से  काम करना चाहो तो अकेले रहकर कितना काम कर सकते हो? मैं शिवराज अकेला करता तो अपनी पत्नी के साथ पांच बेटियों की शादी करता, 50 बेटियों की शादी करता। लेकिन मैं राजनीति में आया एमएलए बना, एमपी बना और मुख्यमंत्री बना तो लाखों शादियां हर साल होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीति में आने से डरो मत
उन्होंने आगे कहा, आप अगर ऊपर जाते हैं और आवाज देते हैं तो वह सारी दुनिया को सुनाई देती है। आपको आह्वान करने आया हूं। राजनीति में आने से डरो मत आगे बढ़ो, आओ अगर तुम नहीं आओगे, तो कौन आएगा? हम बेईमान नहीं हैं, हम अच्छे हैं, हम ईमानदार हैं, हम कर्मठ हैं, हम चरित्रवान हैं, हम देशभक्त हैं। हम राजनीति छोड़ दें तो क्या केवल चोरी करने वालों के लिए राजनीति सौंप दें, क्या उनके जिम्मे सारे राजनीतिक अधिकार सौंपे जाएंगे और इसलिए मैं कह रहा हूं लीड करो लीड, तुम कर सकते हो क्योंकि तुम अनंत शक्तियों के भंडार हो।

भाजपा नेताओं को भी जीत मुश्किल लगी थी
शिवराज ने कहा कि विधानसभा चुनावों में कई चुनावी विश्लेषकों ने कहा था कि मध्यप्रदेश में भाजपा नहीं जीतेगी। कांग्रेस ने घोषणा की थी कि क्लीन स्वीप करेंगे। मेरी पार्टी के कुछ नेता भी मुझसे कहते थे, मुश्किल है, नहीं हो पाएगा। मैंने तय किया कि किसी भी कीमत पर मैं पार्टी को जिताऊंगा, कोई ताकत मुझे जीतने से नहीं रोक सकती। एक संकल्प पैदा हुआ और उसके अनुरूप काम किया। जब परिणाम आए, तब कांग्रेस ने नहीं, भाजपा ने क्लीन स्वीप किया। सबसे ज़्यादा वोट आए और सबसे शानदार सीटें आईं। ये भी होता है।


अहंकार की बात नहीं
उन्होंने कहा कि मैं अहंकार की बातें नहीं बोल रहा। मैं लड़ता हूं एक क्षेत्र से। अब तक मैं 11-12 चुनाव लड़ा हूं एक मुझे लड़ाया था पार्टी ने। दिग्विजय सिंह जी जब मुख्यमंत्री हुआ करते थे तो उनके खिलाफ भी लड़ने पहुंच गया था, लेकिन एक ही क्षेत्र से 11 बार जीता हूं और आज कोई मेरे क्षेत्र में जाकर देख लेना सरेआम मीडिया के सामने कह रहा हूं। मैं चुनाव में प्रचार करने नहीं जाता, एक दिन पहले फॉर्म भरने निकलता हूं तो गांव की जनता आती है मुझे थैली भेंट करती है। जिसमें पैसे और सूची होती है रामलाल के 100 रुपये, श्यामलाल के 200 रुपये और उस पैसे से चुनाव लड़ते हैं। ये भी होता है, ईमानदारी से काम करो जनता साथ देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed