फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Former Chief Minister and Budhni MLA Shivraj Singh Chauhan resigns from Budhni Assembly.

MP News: शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा से इस्तीफा दिया,जनता से की भावुक अपील

Mon, 17 Jun 2024 09:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 17 Jun 2024 09:34 PM IST
सार

केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को बुधनी विधानसभा से अपना इस्तीफा दे दिया। शिवराज सिंह चौहान विदिशा से पांचवीं बार सांसद चुने गए हैं। अब बुधनी विधानसभा में उनके उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन
MP News: Former Chief Minister and Budhni MLA Shivraj Singh Chauhan resigns from Budhni Assembly.
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा से त्यागपत्र देने के बाद कहा कि आज मैं बहुत भावुक हूं। मैंने मध्यप्रदेश विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दिया है। उन्होंने कहा कि मैं बुधनी से विधायक था और बुधनी विधानसभा क्षेत्र की जनता मेरे रोम रोम में रमती है, मेरी हर सांस में बसती है। मैंने बुधनी से ही अपने सार्वजनिक जीवन का प्रारंभ किया था। बचपन से ही आंदोलन किए और फिर जनता का प्यार लगातार मिलता चला गया। इसी बुधनी विधानसभा क्षेत्र से मैं छह बार विधायक रहा, सांसद के चुनाव में भी छह बार इस जनता ने भारी बहुमत से मुझे जिताया।
विज्ञापन


शिवराज ने कहा कि उन्होंने पिछला विधानसभा का चुनाव मैंने रिकॉर्ड 1 लाख 5 हजार वोटों से जीता था और अभी लोकसभा में बुधनी की जनता ने मुझे 1 लाख 46 हजार वोटों से जिताया। बुधनी की जनता की सेवा मैंने पूरे मन से की है, क्योंकि जनता की सेवा ही मेरे लिए भगवान की पूजा है और इस जनता ने भी मुझे भरपूर प्यार दिया है, आशीर्वाद दिया है। जनता के इस प्यार पर मेरा पूरा जीवन न्यौछावर है और अपनी संपूर्ण क्षमता के साथ मैं जनता की सेवा में लगा रहूंगा।
विज्ञापन


अपने प्राणों से प्रिय जनता को बारंबार प्रणाम!
बता दें शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफा देने के बाद बुधनी सीट पर उपचुनाव होना तय हो गया है। ऐसे में अब चर्चा है कि बुधनी सीट पर शिवराज का उत्तराधिकारी कौन होगा? शिवराज के बड़े बेटे कार्तिकेय का नाम भी चर्चा है। शिवराज के दो बेटों में कार्तिकेय राजनीति में सक्रिय हैं। इसके अलावा विदिशा से पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव का नाम भी चर्चा है। भार्गव का टिकट काटकर ही शिवराज को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में भार्गव को भी बुधनी से विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed