{"_id":"65d4c391d0e2e2cb8d06c10a","slug":"mp-news-fire-again-on-the-fourth-floor-of-satpura-bhavan-documents-were-burnt-in-june-last-year-also-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सतपुड़ा भवन की चौथी मंजिल पर फिर आग, पिछले साल जून में भी जले थे दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सतपुड़ा भवन की चौथी मंजिल पर फिर आग, पिछले साल जून में भी जले थे दस्तावेज
Tue, 20 Feb 2024 08:54 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 20 Feb 2024 08:54 PM IST
सार
सतपुड़ा भवन की चौथी मंजिल पर मंगलवार शाम धुआं निकलता देखा सनसनी फैल गई। यह वही मंजिल है, जहां जून 2023 में भी आग लगी थी। उस समय पर जो दस्तावेज आधे-अधूरे जले थे।
विज्ञापन
सतपुड़ा भवन में फिर लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी में राज्य सरकार के प्रशासनिक मुख्यालय मंत्रालय के समीप स्थित सतपुड़ा भवन की चौथी मंजिल पर मंगलवार शाम धुआं निकलता देखा सनसनी फैल गई। यह वही मंजिल है, जहां जून 2023 में भी आग लगी थी। उस समय पर जो दस्तावेज आधे-अधूरे जले थे। उन्हीं, में फिर से आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची तथा डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सुलगती हुई आग को बुझा दिया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम करीब चार बजे लोगों ने मंत्रालय स्थित सतपुड़ा भवन की चौथी मंजिल से धुआं निकला देखा। तुरंत ही फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने अंदर जाकर देखा तो चौथी मंजिल के उसी परिसर में जले हुए दस्तावेजों में आग सुलग रही थी, जिनमें गत 12 जून 2023 को आग लगी थी। उस समय की आग में मंजिल पर रखे पूरे दस्तावेज जल गए थे। इनमें से कुछ दस्तावेज आधे-अधूरे जले थे। उन्हीं में आग सुलग रही थी। इसके कारण ही धुआं निकल रहा था। दमकल की तीन गाड़ियों ने आधा दर्जन स्थानों पर सुलग रही इस आग को डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बुझा दिया।